दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद संभालने के बाद से लगातार सक्रिय हैं। वो नागरिकों से मिल रही हैं और सड़कों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद मेट्रो के पिलर पर लगे पोस्टर हटा रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसी को भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है।
दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार का मंगलवार को बजट आया था, जिसमें मेट्रो के बजट को 6 गुना कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मेट्रो के पिलर का निरीक्षण करने पहुंचीं।
निरीक्षण के दौरान, मुख्यमंत्री को खंभों पर लगे पोस्टर हटाते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली को सुंदर और स्वच्छ बनाना है तो सबको सहयोग करना होगा। उन्होंने नागरिकों से सरकारी संपत्ति को गंदा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेट्रो के पिलर दिल्ली की खूबसूरती हैं और इन पर होर्डिंग, पोस्टर या बैनर नहीं लगाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्होंने कभी ऐसा किया हो तो वो दिल्ली की जनता से क्षमा मांगती हैं, लेकिन अब दिल्ली को खूबसूरत और बेहतर बनाना है।
दिल्ली जाते वक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला आवारा पशुओं के कारण बीच रास्ते में रोकना पड़ा। शालीमार बाग के हैदरपुर फ्लाईओवर पर उनके काफिले के सामने अचानक कई गाय आ गईं। समय रहते ब्रेक लगने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस बीच काफिला लगभग 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा।
रेखा गुप्ता ने गाड़ी से उतरकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय की व्यवस्था की जाए, जिससे वो सड़कों पर न घूमें और यातायात में बाधा न हो। अधिकारियों को हैदरपुर फ्लाईओवर पर पाए जाने वाले आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट में पूंजीगत व्यय दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पीएम जन आरोग्य योजना के लिए 2,144 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है। झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया है। दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो के खंभों और सड़कों से पोस्टर हटवा रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2025
उन्होंने कहा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी अन्य व्यक्ति तक को नहीं है। मेरा सबसे अनुरोध है कि दिल्ली को गंदा न… pic.twitter.com/a6J57eWmgc
शर्मनाक! रणवीर के बाद अब स्वाति सचदेवा ने मां पर की अश्लील कॉमेडी, कार्रवाई की मांग
सुकमा में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार, 16 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
भूकंप: सब हिल उठा! बैंकॉक से लौटे भारतीयों ने बयां किया तबाही का मंजर
एक दूल्हा, दो दुल्हनें: एक ही मंडप में रचाई अनोखी शादी!
दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ा खूंखार बल्लेबाज, हैदराबाद से भिड़ंत से पहले टीम हुई डबल मजबूत!
हर कदम पर टैक्स: ATM से पैसा निकालना भी महंगा, आम आदमी परेशान
थाईलैंड में भूकंप का भयावह मंजर देख, भारतीय यात्रियों ने तुरंत पकड़ी इंडिया की फ्लाइट
मौत को छूकर लौटी महिला: तेज़ रफ्तार ट्रेन गुजरी ऊपर से, फिर भी सुरक्षित!
भूकंप से तबाह म्यांमार के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
थाईलैंड में भूकंप से मची तबाही, भारतीय यात्री तुरंत लौटे वतन