म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 800 लोगों की मौत हो चुकी है, 700 घायल हैं और हजारों लापता बताए जा रहे हैं।
यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, म्यांमार में मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है।
थाईलैंड घूमने गए भारतीय नागरिक इस आपदा के बाद तेजी से अपने देश लौट रहे हैं।
बैंकॉक से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री आलोक मित्तल ने बताया कि थाईलैंड में स्थिति बेहद खराब थी। वे एक मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे, जब उन्हें चक्कर आने जैसा महसूस हुआ। उन्होंने देखा कि मॉल के सभी दुकानदार बाहर निकल रहे हैं।
आलोक मित्तल ने बताया कि मॉल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने भयावह मंजर देखा। होटल पहुंचने पर वहां भी सभी लोग बाहर सड़क पर थे। उन्हें करीब 7 घंटे सड़क पर बिताने पड़े। इसके बाद उन्होंने जल्दी से सामान पैक किया और भारत के लिए फ्लाइट पकड़ी। ऐसी आशंका है कि थाईलैंड में बार-बार भूकंप आएंगे।
हमारी धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेटें तैरती रहती हैं और कभी-कभी आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए जगह ढूंढती है, जिससे कंपन होता है और भूकंप आता है।
#WATCH दिल्ली: म्यांमार-थाईलैंड भूकंप | बैंकॉक से आ रहे यात्री आलोक मित्तल ने कहा, स्थिति बहुत खतरनाक थी। सौभाग्य से हम मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे। सभी दुकानदार मॉल से बाहर चले गए थे। हम 6 घंटे तक सड़कों पर बैठे रहे...हमने तुरंत फ्लाइट बुक की और वापस भारत आ गए... pic.twitter.com/851AsfhD2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2025
मां सोई, बच्चे ने किया जंपिंग अटैक , वीडियो वायरल!
धोनी आउट, और ये लड़की रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन!
क्या सिकंदर का बॉक्स ऑफिस सचमुच में फर्जी है?
ईद के दिन यूपी में बवाल: नमाज के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और गोलीबारी
पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां किया दर्द
मक्का में महिला ने सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, फिर सुरक्षाकर्मी ने भी दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल!
ईद की नमाज में सीएम ममता का ऐलान: बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ, लाल और भगवा एक!
चेन्नई को पीटने के बाद भी रियान पराग पर गिरी गाज, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना!
दिल्ली की जामा मस्जिद में पीएम मोदी के लिए दुआ, नमाजी ने कहा - अल्लाह लंबी उम्र दे
16 बच्चों के बाद भड़का मौलाना, मोदी को ठहराया महंगाई का दोषी!