आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला हुआ है। उनके आवास पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर दिए गए उनके हालिया विवादित बयान के बाद हुई है।
आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर पर हमला किया, जिसके कारण खिड़कियों के शीशे टूट गए। रामजी लाल सुमन के बेटे रणजीत ने आरोप लगाया है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरिपर्वत चौराहे के पास स्थित उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की।
इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ की गई क्योंकि वे दलित हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री के आगरा में उपस्थित रहने के बावजूद भी एक सांसद के घर पर कुछ लोगों द्वारा की गई हिंसक वारदात को रोका नहीं जा सका। उन्होंने वर्तमान सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल उठाया।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है और किसी भी इतिहास पुरुष का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
गौरतलब है कि रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में बोलते हुए राणा सांगा को गद्दार बताया था और कहा था कि उन्होंने बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था। इस बयान का संसद में विरोध हुआ और देशभर में कई राजपूत संगठनों ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किए। सपा इस बयान से किनारा करती दिख रही है।
*रामजी लाल सुमन जी के घर इसलिए अटैक हुआ है क्योंकि वह दलित हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2025
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कन्नौज pic.twitter.com/MgsrDzNp1D
थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप का तांडव: इमारतें गिरीं, मेट्रो हिली, मची चीख-पुकार
24 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
उपचार के बाद मां पांडा ने बच्चे पर लुटाया प्यार, वायरल हुआ वीडियो
बीच बचाव करने गए शिखर धवन पर हमला, खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
क्या आप 5 सेकंड में इस तस्वीर में छिपी मधुमक्खी को ढूंढ सकते हैं?
जोश में होश खो बैठे खलील, कोहली का विकेट समझे, धोनी ने भी खाया धोखा!
मुजफ्फरनगर: दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर खौलता तेल डाला, सांप्रदायिक तनाव
IPL 2025: दूसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर, कौन बनेगा नया कप्तान?
सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद, भारत में इस दिन मनेगी ईद!
आंगन में मौत का इंतज़ार: सामान रखते ही युवक पर ज़हरीले सांप का हमला