कनाडा में भारतीय महिला पर सरेआम हमला, गला दबाकर दीवार पर पटका, तमाशबीन बने रहे लोग
News Image

कैलगरी, कनाडा से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति बो वैली कॉलेज ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक युवती पर हिंसक हमला करता हुआ दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि हमले की शिकार लड़की भारतीय मूल की है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नीली जैकेट और गहरे भूरे रंग की पैंट पहने एक व्यक्ति स्टेशन पर खड़ी लड़की पर अचानक हमला कर देता है। पहले वह उसका गला दबाता है, फिर उसकी जैकेट पकड़कर उसे पास ही बने ट्रांजिट शेल्टर की दीवारों पर जोर-जोर से पटकता है। इसके बाद वह उससे फोन मांगने लगता है।

वीडियो में लड़की डर के मारे चीखती हुई सुनाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि प्लेटफॉर्म पर कई लोग मौजूद हैं, लेकिन उनमें से कोई भी हमलावर को रोकने या लड़की की मदद करने के लिए आगे नहीं आता। हमले के बाद वह व्यक्ति बिना फोन लिए ही वहां से चला जाता है। लड़की तुरंत पुलिस को इस हमले की जानकारी देती है।

कैलगरी के सिटी न्यूज एवरीवेयर के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को आधे घंटे के भीतर ही ईस्ट विलेज से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ब्रैडेन जोसेफ जेम्स फ्रेंच के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद कई लोगों ने यह सवाल उठाया है कि क्या यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित था, क्योंकि भीड़ ने लड़की की मदद करने से इनकार कर दिया, जो भारतीय मूल की लग रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

द कैनेडियन पंजाबी नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने वीडियो शेयर करते हुए यह सवाल उठाया है कि आखिर किसी ने लड़की की मदद क्यों नहीं की? इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि जो भारतीय कनाडा में रहना चाहते हैं, उन्हें यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि लड़की पर हमला हुआ और भीड़ खड़ी होकर तमाशा देखती रही। एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर कोई सरदार यह सब होते देखता तो उस आदमी को उसकी छठी का दूध याद दिला देता।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कमरे में बंद कर पत्नी ने बरसाए थप्पड़, पति ने लगाई बचाने की गुहार

Story 1

सीमेंट से खेली होली, छुड़ाने में छूटे पसीने!

Story 1

रवि किशन को मिला आईफा, सीएम योगी ने मंच पर ली चुटकी!

Story 1

मौलवी साहब भूले माइक बंद करना, खर्राटों से गूंजा इलाका, लोग हंस हंस कर हुए लोटपोट

Story 1

किंग कोबरा से सीधा मुकाबला: शख्स ने पलक झपकते ही दबोची गर्दन, देखकर कांप उठेगी रूह

Story 1

क्या बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारी? आर्मी चीफ की बैठकों से बढ़ी टेंशन

Story 1

ब्लू ड्रम: एक खौफनाक प्रेम कहानी या हत्या का क्रूर तरीका?

Story 1

ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को मैदान पर क्यों दिया धक्का? अंपायर ने दिया नॉट आउट!

Story 1

क्या स्टालिन बन रहे हैं राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष का चेहरा?

Story 1

बिहार विधान परिषद में फिर भड़के नीतीश कुमार, राबड़ी देवी पर उठाए सवाल