पाकिस्तान में हालात कब बदल जाएं, कहना मुश्किल है। 23 मार्च को पूरे देश में पाकिस्तान डे मनाया गया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सेना के कार्यक्रम में भी भाग लिया, लेकिन उनके भाषण की खूब चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें राष्ट्रपति जरदारी को अपनी स्पीच पढ़ने में काफी कठिनाई हो रही है। वे शब्दों को ठीक से बोल नहीं पा रहे थे और उन्हें अटक-अटक कर पढ़ना पड़ रहा था।
भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जिस तरह से जरदारी भाषण पढ़ने में असहाय नजर आए, वह बेहद दुखद था।
बासित ने कहा कि देश का राष्ट्रपति पूरे राष्ट्र का प्रतिनिधि होता है, और ऐसे में उनका मजाक बनाया जाना हर पाकिस्तानी का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दिख रहा था कि जरदारी के लिए एक-एक शब्द पढ़ना मुश्किल हो रहा था और ऐसा लग रहा था कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जरदारी बीमार हैं? यदि वे बीमार हैं, तो उन्हें भाषण देने के लिए क्यों लाया गया? उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरदारी ने भाषण को पहले से दो-तीन बार पढ़ लिया होता, तो शायद उन्हें इतनी परेशानी नहीं होती।
जरदारी के भाषण की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया है, तो कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि वे स्पष्ट रूप से बीमार नजर आ रहे हैं, इसलिए उनका मजाक उड़ाने के बजाय सहानुभूति रखनी चाहिए।
صدر صاحب نے حافظ صاحب کی جانب سے دیے گئے سبق کو صحیح طریقے سے یاد نہیں کیا ہے۔pic.twitter.com/PXDAN3iYdv
— Latif Baloch (@BalochLatif) March 23, 2025
ऋषभ पंत की मस्ती: कुलदीप यादव को धक्का देकर किया रन आउट , पर पलट गया दांव!
राणा सांगा पर टिप्पणी: राजा भैया ने सपा सांसद को बताया मिथ्याचारी
हार के बाद गोयनका और पंत की मुलाकात, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ऋषभ पंत की एक चूक से लखनऊ की हार, वायरल हुआ वीडियो!
नोएडा में शराब पर बम्पर ऑफर: एक खरीदें, एक मुफ्त, दुकानों पर लगी लंबी कतारें!
सोनू निगम के कॉन्सर्ट में पथराव और बोतलें, बीच में रोकना पड़ा परफॉर्मेंस!
दुष्कर्म पलटकर वापस आता है: कंगना के घर पर हंसने वाले कुणाल कामरा अब क्यों पीट रहे छाती?
कर्नाटक: विज्ञान प्रदर्शनी में आज़ाब-ए-क़ब्र का विवादित मॉडल, बुर्का बनाम जहन्नुम की कहानी!
न्यूजीलैंड में भीषण भूकंप: 6.5 तीव्रता के झटकों से दहशत, सुनामी का अलर्ट!
पंत की चूक, लखनऊ की हार: कप्तान का बड़ा खुलासा