आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हुआ। चेपॉक में 23 मार्च को खेले गए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बिजली जैसी तेज स्टंपिंग से सबको चौंका दिया।
धोनी की स्टंपिंग इतनी तेज थी कि मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पता भी नहीं चला और स्टंप उड़ गए। सिर्फ 0.12 सेकंड में धोनी ने स्टंप्स को चकनाचूर कर दिया, जिससे सूर्यकुमार यादव हैरान रह गए। 43 वर्षीय धोनी ने दिखा दिया कि उनके दस्तानों में अभी भी वही पुरानी धार है।
सूर्यकुमार यादव को क्रीज छोड़ना महंगा पड़ा। 11वें ओवर में, मुंबई की पारी को गति देने के प्रयास में, नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के लिए उन्होंने क्रीज से बाहर कदम रखा और स्टंप आउट हो गए। धोनी ने पलक झपकते ही स्टंप उड़ा दिए, इससे पहले कि सूर्यकुमार यादव बल्ला घुमा पाते।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान चेपक पर मुंबई इंडियंस पर दबदबा बनाए रखा। मुंबई के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे और चेन्नई की धीमी पिच पर सीएसके के स्पिनरों के जाल में फंस गए। वे 20 ओवरों में केवल 155 रन ही बना सके।
नूर अहमद ने मुंबई की कमर तोड़ दी। उन्होंने 4 ओवर में केवल 18 रन दिए और 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर के विकेट भी लिए। खलील अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि आर अश्विन और नाथन एलिस को 1-1 सफलता मिली।
🚄: I am fast
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
✈: I am faster
MSD: Hold my gloves 😎
Nostalgia alert as a young #MSDhoni flashes the bails off to send #SuryakumarYadav packing!
FACT: MSD affected the stumping in 0.12 secs! 😮💨
Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1 #IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on… pic.twitter.com/oRzRt3XUvC
बैंकॉक, म्यांमार और चीन में भूकंप से तबाही: इमारतों के गिरने के 5 भयानक वीडियो
SRH vs LSG: प्रिंस यादव की तूफानी गेंद ने ट्रेविस हेड को किया क्लीन बोल्ड, हर तरफ हो रही चर्चा
बैंकॉक में तबाही: ऊंची इमारतें गिरीं, मंदिर ढहे, भूकंप से मची चीख-पुकार
अब देशभर में अंबेडकर जयंती पर रहेगा राष्ट्रीय अवकाश!
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि
म्यांमार में भूकंप से तबाही, बैंकॉक में गिरी इमारत, आवा ब्रिज ध्वस्त!
नेपाल में राजशाही बहाली की मांग पर हिंसक झड़प, काठमांडू में बवाल
नए खिलाड़ी का गुस्सा: आउट होने पर नितीश रेड्डी ने फेंका हेलमेट!
विवादों के बीच मोहनलाल की ममूटी के लिए प्रार्थना पर ट्विटर पर रिएक्शंस की बाढ़, यूजर बोले - गंगा भी हमारी और यमुना भी हमारी
IPL 2025: मैच के बाद गेंदबाजों को पौधा क्यों? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे!