चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही चेन्नई ने जीत के साथ 18वें सीजन की शुरुआत की। मुंबई लगातार 13वें साल आईपीएल का ओपनिंग मैच नहीं जीत सकी।
इस मैच को भले ही चेन्नई ने जीता हो, लेकिन मुंबई के युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर की चर्चा हो रही है।
चेपॉक में विग्नेश पुथुर ने आईपीएल डेब्यू किया। रोहित शर्मा की जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे और अपनी गेंदबाजी से इम्पैक्ट भी छोड़ा। पुथुर ने चेन्नई के मिडिल ऑर्डर को अपने जाल में फंसाया।
चेन्नई को अच्छी शुरुआत मिली थी, फिर पुथुर ने अपनी फिरकी से टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। केरल के विग्नेश पुथुर ने अपने कोटे के 4 ओवर में 32 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्त कीं।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की स्पिन फ्रेंडली पिच पर पुथुर ने सबसे पहले चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को अपने जाल में फंसाया। गायकवाड़ ने 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 26 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली।
इसके बाद विग्नेश पुथुर ने शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को पवेलियन की राह दिखाई। दुबे ने 9 और हुड्डा ने 3 रन बनाए।
मैच के बाद विग्नेश पुथुर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शरण में पहुंचे।
मैच के दौरान जब दोनों ही टीमों के प्लेयर एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब पुथुर ने महेंद्र सिंह धोनी से बात की। पुथुर धोनी के कान में कुछ कह रहे थे।
इस दौरान धोनी हंसते हुए नजर आए और उन्होंने पुथुर के कंधे पर हाथ रख दिया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
मैच के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पुथुर की जमकर तारीफ की।
Not the start we wanted.
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 23, 2025
Tap here to read more 👉 https://t.co/xPAlUU3IHI#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #CSKvMI pic.twitter.com/ulKpRxihUS
ऋषभ पंत की मस्ती! कुलदीप यादव को रन आउट करने की कोशिश, मैच में लगे हंसी के ठहाके
किसानों को बड़ी सौगात: मुफ्त बिजली कनेक्शन, सिंचाई के लिए मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट!
गाजा में कत्लेआम: मक्का से इजराइल के खिलाफ उठी सख्त आवाज
43 करोड़ में अमेरिका की नागरिकता! ट्रंप का गोल्डन कार्ड हिट, एक दिन में बिके 1000
मेरठ हत्याकांड: सौरभ पर सोते हुए वार, कमरे का भयावह वीडियो सामने आया
सफेद साड़ी, काला कोट और चप्पल: लंदन की सड़कों पर ममता बनर्जी का सादगी भरा अंदाज
कमरे में बंद कर पत्नी ने बरसाए थप्पड़, पति ने लगाई बचाने की गुहार
दिल्ली फ्री बस सेवा: पिंक टिकट खत्म, अब बनेगा कार्ड!
गुजरात टाइटंस पर भारी पड़ी एक कैच छोड़ने की भूल, 41 रनों की पेनल्टी !
इरफान पठान आईपीएल कमेंट्री से बाहर! क्या कोहली पर टिप्पणी बनी वजह?