शिवपुरी जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल सात लोगों की मौत हो गई।
पहला हादसा शिवपुरी-करैरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित महुअर पुल पर हुआ। यहाँ एक तीन पहिया लोडिंग वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाई और उनकी चचेरी बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकित राय (28), सत्यम राय (20) और वैष्णवी राय (18) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तीनों झांसी जिले में बल्लमपुर स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे रविवार दोपहर को घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडिंग वाहन गलत दिशा से आ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अंकित राय कोर्ट में कर्मचारी थे। तीनों मृतक खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के निवासी थे।
हादसे में अंकित और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल वैष्णवी को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद लोडिंग वाहन भी पलट गया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा लुकवासा के पास फोरलेन हाईवे पर हुआ, जहाँ एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में दो महिला डॉक्टरों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। डॉक्टरों का समूह तीर्थ यात्रा पर अयोध्या से उज्जैन जा रहा था।
बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मरने वाली महिला डॉक्टरों की पहचान डॉक्टर तन्वी आचार्य (50) और डॉक्टर नीलम पंडित (55) के रूप में हुई है। डॉक्टर तन्वी आचार्य, कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य की पत्नी थीं, जबकि डॉक्टर नीलम पंडित, डॉक्टर सुबोध पंडित की पत्नी थीं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू होकर पुलिया से गिरी कार, दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल, तीर्थ यात्रा पर निकली थी टीम https://t.co/LE6Rxzjr7Y #Shivpuri #ShivpuriAccident #CarAccident @MPPoliceDeptt @SpShivpuri #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/Enj51BFSfH
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 23, 2025
आपसे यह नहीं कह... परफॉर्मेंस में सोनू निगम पर छात्रों ने फेंके पत्थर-बोतलें, फिर भी दिखाया सौम्य रूप
जिसे ध्वस्त करना है, वहीं करूंगा प्रोग्राम : माफी मांगने से इनकार, कुणाल कामरा ने फिर ललकारा!
जब हमारे पिता लौंडा नाच करवाते थे... , तेजस्वी यादव ने सदन में लगाई लंका, गूंज उठा माहौल
मुस्कान के बाद अब साहिल को भी चाहिए सरकारी वकील!
बिहार में मौसम पलटा, प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार!
गूगल पर नहीं, मैदान पर ढूंढो! दिल्ली का फाइटर ऑलराउंडर
IPL 2025: पंत की चूक, LSG की हार, क्या गोयनका ने लगाई डांट?
पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट! साफ पानी के लिए ₹9000 करोड़, सीएम की बड़ी घोषणाएं
विदेशी मैडम का हिंदी ज्ञान देख हंसी छूटी!
लंदन की सड़कों पर ममता बनर्जी: सूती साड़ी और चप्पल में जॉगिंग कर जीता दिल