पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं का मंदिर-मस्जिद दौरा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रही है।
दरअसल, 21 मार्च को तेजस्वी यादव दरभंगा दौरे पर थे। उन्होंने पहले मंदिर में पूजा की और फिर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने दोनों जगहों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
तेजस्वी यादव ने दरभंगा के अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना की और इसकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने प्रदेश में सुख, शांति, उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की है। उन्होंने यह भी बताया कि मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम ने इसी स्थान पर देवी अहिल्या का उद्धार किया था।
इसके बाद तेजस्वी यादव दरभंगा जिले के जाले विधानसभा में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए, जिसमें राजद के कई बड़े नेता मौजूद थे।
भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम पर तेजस्वी यादव को घेरा। बिहार सरकार में मंत्री जिबेस कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव तिलक मिटाकर जालीदार टोपी पहनकर इफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है।
भाजपा के आरोपों पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा दोहरा मापदंड अपनाती है। उन्होंने कहा कि जब राजद इफ्तार का आयोजन करता है तो भाजपा निशाना साधती है, लेकिन जब नीतीश कुमार इफ्तार का आयोजन करते हैं तो चुप रहती है। उन्होंने कहा कि राजद नेता मंदिर भी जाते हैं और इफ्तार में भी शामिल होते हैं।
*राजद के मुख्य सचेतक जनाब अख्तरुल इस्लाम शाहीन जी द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शिरकत की। इफ्तार पार्टी के बाद रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, शांति, समृद्धि और भाईचारे की दुआ मांगी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 21, 2025
सामूहिक इफ्तार से आपसी प्रेम बढ़ता है। सभी धर्म के लोग एक साथ मिल बैठकर… pic.twitter.com/7fn1PGC3ej
RCB की जीत के बाद मीम्स की बाढ़, हंसी रोकना मुश्किल!
IPL 2025: राष्ट्रगान के दौरान शाहरुख खान का सम्मान, फैंस ने बताया देशभक्ति की मिसाल
मौलवी साहब ने माइक बंद करना भूला, खर्राटों से गुंजा इलाका!
43 की उम्र में धोनी की चीते जैसी फुर्ती, पलक झपकते ही उड़ा दी गिल्लियां, सूर्या भी हुए हैरान!
भाजपा नेता के करीबी स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार, कांग्रेस का हमला
येशू-येशू वाले पादरी बजिंदर का वायरल वीडियो: महिला का गला पकड़ा, थप्पड़ मारा, किताब से पीटा
पुरुषों के टॉयलेट में बनाता था वीडियो, भीड़ ने की जमकर पिटाई!
कोलकाता में क्यों नहीं होगा IPL मैच? रामनवमी ने बदला खेल!
अगर मैं व्हीलचेयर पर भी... धोनी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को दी बड़ी खुशखबरी!
अपनी हिजड़ों की फौज भेज दो : यति नरसिंहानंद का गाजियाबाद पुलिस पर अभद्र प्रहार, वीडियो वायरल!