सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के झगड़ों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी हैरानी। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है।
इस वीडियो में दो लड़कियां क्लासरूम के बीच में ही किसी बात पर उलझ गईं। बहस इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक बात जा पहुंची। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे।
वायरल वीडियो में दिखता है कि एक क्लासरूम में बच्चे बैठे हुए हैं, तभी दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे यह बहस मारपीट में बदल जाती है। दोनों गुस्से में बाल पकड़कर एक-दूसरे को मारने लगती हैं।
क्लास में मौजूद दूसरे छात्र तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़ते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कुछ जानकारी भी दी गई है, लेकिन यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
इस वीडियो को अब तक 648.1K से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बताओ, सुंदर-सुंदर लड़कियां भी लड़ रही हैं! वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, लड़कियां लड़कों से कम हैं क्या? यहां तो गृह युद्ध छिड़ गया है!
ऐसे मजेदार वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को हंसी आती है।
Slap-Kalesh b/w Two Girls inside Classroom pic.twitter.com/qSo3B52NQZ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 21, 2025
बुर्का पहन साली के घर घुसा जीजा, 1000 CCTV की फिल्म ; क्लाईमेक्स जान पुलिस भी हुई हैरान
संजू सैमसन का अनोखा छक्का : लगातार छह IPL सीज़न में पहले मैच में अर्धशतक!
IPL में अनसोल्ड, न्यूजीलैंड में तूफान! 19 गेंद में अर्धशतक, 10 ओवर में 134 रन!
ईशान किशन का तूफानी शतक! सफलता का श्रेय किसे दिया?
उम्र छोटी, तजुर्बा पहाड़: फैक्ट्री में अकेले चार का काम कर रहा है यह लड़का, वीडियो वायरल
जस्टिस वर्मा के आवास पर कैश: संजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल, कहा - न्यायपालिका की विश्वसनीयता जली है
दक्षिण कोरिया के 20 से ज्यादा जंगलों में भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत
दहशतगर्दों ने पति को बनाया बंधक, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा आतंकी हमला
गरीबी में आटा गीला: रिजवान ने खेल-खेल में किया कांड, नसीम शाह को उठाना पड़ा नुकसान!
न्याय की गुहार: आगरा में युवती का सड़क पर हंगामा, पुलिस पर गंभीर आरोप!