बलूचिस्तान में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की शहबाज सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।
बलूचिस्तान से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान की सेना द्वारा बलूच नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में किए जा रहे हैं।
बलूच विद्रोहियों ने पहले ही पाकिस्तान में तहलका मचा रखा है। विशेष रूप से, पाकिस्तानी सेना पर बलूच विद्रोही कहर बनकर टूट रहे हैं। ट्रेन हाईजैक के बाद ऐसी कई घटनाएं पाकिस्तान में हो चुकी हैं, जहां बलूच विद्रोही ने पाक सेना को निशाना बनाया है।
इन घटनाओं के बाद बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। बलूचिस्तान के कोहलू में भी लोगों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया। बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
इसके अतिरिक्त, तुर्बत में भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं।
पाकिस्तान पुलिस की गोलीबारी में क्वेटा में युवक हबीबुल्लाह समलानी की हत्या हुई, जिसके जनाजे की नमाज अदा करने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने युवक की हत्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग पाकिस्तानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बलूच के लोगों को रिहा करने की भी है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल हुए बलूच नेता डॉ. महरंग बलूच, बेबिगर बलूच समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बलूच नागरिकों की मांग है कि उनके सभी गिरफ्तार साथियों को तुरंत छोड़ा जाए। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दी कि ऐसा न होने पर वे पूरे बलूचिस्तान को अनिश्चितकाल के लिए सील कर देंगे, और इसके लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार होगी।
بلوچستان کے دیگر علاقوں کی طرح کوہلو میں عوام سراپا احتجاج
— The Balochistan Post (@BalochistanPost) March 22, 2025
بلوچ یکجہتی کمیٹی کے مظاہرین پر فائرنگ اور گرفتاریوں کے خلاف عوام کی بڑی تعداد سڑکوں پر نکل آئی۔ pic.twitter.com/JqAFBI19bH
परीक्षा में शानदार अंक, टीचर ने कर दिया छात्रा को मृत घोषित!
बलूच प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध रैली!
लाइव मैच में धोनी ने मुंबई के खिलाड़ी को मारा बल्ला! CSK की जीत के बाद वीडियो वायरल
चेपॉक में फिर गूंजा थाला , मैदान पर धोनी के आते ही फैंस हुए दीवाने!
क्या एमआई बनाम सीएसके मैच था फिक्स? 18.3 ओवर में जडेजा का रहस्यमयी रन आउट!
मैच हारने पर कोच ने खींची महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी की चोटी, मचा बवाल!
दहशतगर्दों ने पति को बनाया बंधक, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा आतंकी हमला
कबड्डी विश्व कप 2025: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता!
IPL 2025: सदगुरु का स्वैग! काला चश्मा और कैप पहनकर पहुंचे मैच देखने, यूज़र्स बोले - इसलिए जीती धोनी की टीम
कुणाल कामरा के मजाक से महाराष्ट्र में बवाल, कॉमेडियन की कमाई पर सवाल!