दिल्ली विधानसभा ने एमसीडी के लिए 14 विधायकों को मनोनीत सदस्य बनाया है। इनमें 11 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं और 3 विधायक आम आदमी पार्टी (AAP) के हैं।
मेयर चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि इससे बीजेपी के लिए राह आसान हो गई है। निगम में अब भाजपा का संख्या बल 135 हो गया है। वहीं, आप के सदस्यों की संख्या 119 रह गई है।
मेयर चुनाव जीतने के लिए 131 सदस्य चाहिए। सदन में लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ विधायकों को भी वोटिंग का अधिकार होता है। दिल्ली एमसीडी में फिलहाल 238 पार्षद हैं।
7 लोकसभा और 3 राज्यसभा सदस्यों के अलावा अब 14 विधायकों को भी वोटिंग का अधिकार मिल गया है। इसके बाद कुल सदस्यों की संख्या 262 हो गई है, ऐसे में जो पार्टी 131 नंबर जुटा लेगी, उसके मेयर प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जाएगा।
भाजपा के पास इस समय 117 पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 11 विधायक हैं। आम आदमी पार्टी के पास 113 पार्षद, 3 राज्यसभा सदस्य और 3 विधायकों समेत 119 सदस्य हैं। कांग्रेस के भी 8 पार्षद हैं।
माना जा रहा है कि अब बीजेपी की राह मेयर चुनाव के लिए आसान हो चुकी है।
भाजपा के ये विधायक बने मनोनीत सदस्य: अनिल कुमार शर्मा (आरके पुरम), चंदन कुमार चौधरी (संगम विहार), जितेंद्र महाजन (रोहतास नगर), करनैल सिंह बस्ती (शकूर बस्ती), मनोज कुमार शौकीन (नांगलोई जाट), नीलम पहलवान (नजफगढ़), प्रद्युम्न सिंह राजपूत (द्वारका), राजकुमार भाटिया (आदर्श नगर), रविकांत त्रिलोकपुरी (त्रिलोकपुरी), संजय गोयल (शाहदरा), तरविंदर सिंह मरवाह (जंगपुरा)।
आप के मनोनीत विधायक: राम सिंह नेताजी (बदरपुर), सुरेंद्र कुमार (गोकलपुरी), प्रवेश रत्न पटेल (पटेल नगर)।
हर साल अप्रैल में निगम सदन की बैठक में महापौर का चयन होता है। 2022 के बाद अब चौथी बार मेयर का चुनाव होना है। अब तक 3 बार मेयर चुनाव में आप को सफलता मिली है। 2022 में आप को 250 में से 134 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के 103, कांग्रेस के 9 व 3 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे।
*#WATCH | Delhi | On nominating 14 MLAs to MCD, Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta says, The newly elected MLAs will have a tenure of one year as nominated members of the Municipal Corporation. All the MLAs will get a chance to be nominated to MCD by rotation.
— ANI (@ANI) March 22, 2025
On his letter… pic.twitter.com/Tngh4F6dYN
ईशान किशन का तूफानी शतक! 9 सालों का इंतज़ार हुआ खत्म
जब ट्रंप पर हुआ हमला, तो भागे-भागे कहां पहुंचे पुतिन? बड़ा खुलासा!
जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जले नोटों के बंडल से उठे सवाल, पीएम मोदी से जवाब तलब!
योगी के सिंघमों का एक्शन: दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, अपराधियों में दहशत!
पांड्या का धोनी प्रेम: गले लगाया, हाथ दबाए! क्या आपने देखा ये खास वीडियो?
अटैक, डिफेंस, पंच: इवांका ट्रंप का जिउ-जित्सु एक्शन वायरल
जस्टिस यशवंत वर्मा केस: जले नोटों का अनकट वीडियो आया सामने, उठे ये 5 सवाल!
भारत माँ को गाली और पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लगाने वाला अलीशेर गिरफ्तार
मौलवी साहब ने माइक बंद करना भूला, खर्राटों से गुंजा इलाका!
हैदराबाद में ईशान किशन का धमाका, पहले ही मैच में जड़ा तूफानी शतक!