समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन का एक बयान संसद से लेकर सड़क तक विवादों में घिर गया है। राज्यसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने राणा सांगा को गद्दार करार दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया है।
रामजी लाल सुमन ने यह बयान बाबर और औरंगजेब पर चल रही बहस के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मुसलमानों को बाबर का वंशज बताते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि राणा सांगा ही बाबर को हिंदुस्तान लाए थे।
सांसद के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता और मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सपा नेता रामजी लाल सुमन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राणा सांगा को गद्दार कहना राजपूत समाज और पूरे हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने सपा सांसद से माफी मांगने की मांग की है।
सांसद सुमन ने उपसभापति हरिवंश को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा नेता अक्सर कहते हैं कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान बाबर को नहीं, बल्कि मोहम्मद साहब और सूफी संतों को अपना आदर्श मानता है। उन्होंने सवाल उठाया कि बाबर को हिंदुस्तान कौन लाया? उन्होंने दावा किया कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ही बाबर को लाए थे।
सांसद सुमन का यह बयान संसद में गूंज रहा है और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। देखना यह होगा कि इस विवाद का आगे क्या रुख होता है।
*धिक्कार है -तुष्टिकरण की सभी हदे पार करके सपा नेता “रामजी लाल सुमन” द्वारा संसद में “महान वीर राणा सांगा” को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है।
— Dr. Sanjeev Balyan (@drsanjeevbalyan) March 22, 2025
सपा को ऐसे शर्मनाक कृत्य पर पूरे देश से माफ़ी माँगनी चाहिए। pic.twitter.com/bX3ts71rsD
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की देरी से मची अफरातफरी, हज़ारों यात्री फंसे
केकेआर के रमनदीप सिंह का बड़ा खुलासा: मिला था 10 करोड़ का ऑफर, लेकिन...
काव्या मारन की मुस्कान ने बटोरी सुर्खियां, ईशान किशन के शतक पर झूमीं!
ईशान किशन का तूफानी शतक! 9 सालों का इंतज़ार हुआ खत्म
IPL 2025: राष्ट्रगान के दौरान शाहरुख खान का सम्मान, फैंस ने बताया देशभक्ति की मिसाल
संभल हिंसा: जामा मस्जिद सदर गिरफ्तार, भाई ने लगाया पुलिस पर चाल का आरोप
संभल जामा मस्जिद अध्यक्ष गिरफ्तार, भीड़ भड़काने का आरोप
पैट कमिंस का दावा: क्या हैदराबाद रॉयल्स के खिलाफ बनाएगी 300 रन?
जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में भीषण मुठभेड़, 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका!
व्हीलचेयर पर भी होउंगा तो लोग घसीट कर...! धोनी का रिटायरमेंट पर बड़ा ऐलान