एफआईआर के बाद भी नहीं माने यति नरसिंहानंद, गांधी पर उगला ज़हर, वीडियो वायरल
News Image

गाजियाबाद के डासना स्थित शिवशक्ति धाम के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ पुलिस अधिकारी और महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के चलते एफआईआर दर्ज हुई थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी यति नरसिंहानंद ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो में उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ जमकर ज़हर उगला। उन्होंने गांधी और नेहरू को इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार बताया।

यति नरसिंहानंद ने कहा, मैं गांधी को अपना बाप नहीं मानता। मैं गांधी-नेहरू को मानव इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार मानता हूं। जिनके कारण आज 100 करोड़ हिंदुओं के पास अपना देश कहने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं है। मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता।

लोनी प्रकरण को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी दी।

उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को हिंदुओं का शेर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि लोनी में पुलिस ने कल यात्रा के दौरान जो किया वह सनातन का अपमान है।

उन्होंने कहा कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ का अपमान करने वालों के मुंह पर तमाचा लगाने का मन कर रहा है।

इससे पहले यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भी विवादित बयान दिया था।

एक बार फिर से यति मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंडिया गेट से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक, पूरे देश में एक घंटे के लिए क्यों छाया अंधेरा?

Story 1

दक्षिण कोरिया के 20 से ज्यादा जंगलों में भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

Story 1

जस्टिस वर्मा मामले में भूचाल: नोटों से भरी बोरियों का वीडियो सार्वजनिक, CJI खन्ना का ऐतिहासिक कदम

Story 1

मुस्लिमों को आंख दिखाने पर राणे का तंज, कहा - अजित पवार ने शुरू किया आंखें जांचने का धंधा !

Story 1

शराब नीति पर बवाल! बंगाल में बार में महिलाओं के काम करने के कानून से मचा हंगामा, बीजेपी का प्रदर्शन

Story 1

हूथी मिलिशिया ने बेंजुरियन हवाई अड्डे पर नाकेबंदी का ऐलान, एयरलाइनों को चेतावनी

Story 1

मुस्कान का खौफनाक सच: हत्याकांड के बाद मुस्कराते चेहरे और नीले ड्रम का रहस्य!

Story 1

आईपीएल ओपनिंग नहीं, मुंबई में दिखा सलमान का क्रिकेट प्रेम, युसूफ पठान का शतक बेकार!

Story 1

वक्फ बिल पर कोई योग्यता के आधार पर नहीं कर रहा बात : सांसद जगदंबिका पाल

Story 1

ऐसा लगा मानो भगवान मिल गए... बीच मैदान कोहली के कदमों में गिरा फैन, विराट ने झुककर उठाया और लगाया गले!