सोशल मीडिया पर आजकल युवाओं में रील बनाने का जुनून छाया हुआ है। वे इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, कभी चलती ट्रेन में जोखिम उठाते हैं, तो कभी नदी किनारे अजीब हरकतें करते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रेलवे प्लेटफॉर्म की सीढ़ियों से गिरती हुई दिखाई दे रही है। उसे गिरते देख वहां बैठे लोग डर जाते हैं।
वीडियो में, लड़की सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए है। वह अचानक सीढ़ियों से नीचे गिरती है, उसके बाल बिखरे हुए हैं। आसपास बैठे लोग यह सोचकर डर जाते हैं कि उसे चक्कर आ गया है या उसका पैर फिसल गया है।
जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे गिरती है, ऐसा लगता है कि वह बेहोश हो गई है। तभी एक महिला उसे उठाने के लिए और उसकी मदद के लिए आगे आती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिससे सबको आश्चर्य होता है।
महिला के मदद के लिए आगे आते ही लड़की अचानक उठ जाती है और हंसने लगती है। तब पता चलता है कि वह रील बनाने के लिए नाटक कर रही थी। यह जानकर लोगों को बहुत गुस्सा आता है।
लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने लिखा, शर्म भी नहीं आती ऐसे लोगों को। दूसरे ने लिखा, अब पता नहीं चलता कि किसे मदद की जरूरत है और किसे नहीं। एक और व्यक्ति ने लिखा, हे प्रभु, क्या जमाना आ गया!
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) March 21, 2025
एक लड़की रेलवे स्टेशन पर सीढ़ियों से फिसल जाती है, जब वह फिसलती है तो
सबसे आख़िरी वाली सीधी से भी समतल पर आ जाती है,
बाद में लोगों को पता चलता है कि वह लड़की फिसली नहीं थी बल्कि Reel बनाने के लिए ख़ुद ही ड्रामे कर रही थी,… pic.twitter.com/YfXozLjCPZ
IPL 2025: कोहली ने कोलकाता के खिलाफ रचा इतिहास, हासिल की विराट उपलब्धि
MCD में 14 विधायकों के चयन से बदला समीकरण, मेयर चुनाव में किसे फायदा?
फल की जगह सब्जियां! अलीगढ़ के स्कूल में बच्चों को गाजर-मटर
IPL 2025: शाहरुख खान का धमाका, रिंकू संग लुट पुट गया पर नाचे, कोहली कोहली से गूंजा ईडन!
ऐसा लगा मानो भगवान मिल गए... कोहली के कदमों में गिरा फैन, विराट ने झुककर उठाया और लगाया गले!
सपा सांसद का विवादित बयान: राणा सांगा को बताया गद्दार , मचा बवाल
क्या सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम? ट्रंप ने कहा, मैं अपनी जेब से दूंगा!
पुतिन ने ट्रंप के लिए चर्च में की थी प्रार्थना: सबसे बड़ा खुलासा!
52 साल के सचिन की बल्लेबाजी का जादू अब भी बरकरार, युवराज सिंह हुए मुरीद
सहारनपुर में भाजपा नेता का खूनी तांडव: पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीन की मौत