औरंगजेब के बाद गाजी की मजार पर विवाद गहराया, अयोध्या से CM योगी का ऐलान - उपद्रव नहीं, उत्सव
News Image

उत्तर प्रदेश में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब गाजी की मजार का मुद्दा भी गरमा गया है। राज्य में खोदो और ढूंढो अभियान ने जोर पकड़ लिया है।

भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में औरंगजेब के साथ-साथ गाजी की मजार पर भी विरोध जताया गया है। पोस्टर में लिखा है, औरंगजेब की मजार के खिलाफ यूपी में हल्ला बोल, औरंगजेब का महिमामंडन नहीं बर्दाश्त होगा। औरंगजेब और गाजी की मजार यूपी में ढूंढो और खोदो अभियान। यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

देवेंद्र तिवारी ने पोस्टर साझा करते हुए कहा कि इसे लगाने का उद्देश्य यह है कि हमारा देश राम, कृष्ण और गौतम बुद्ध जैसी महान हस्तियों का है, औरंगजेब और गाजी जैसे लोगों का नहीं। उन्होंने मांग की है कि इन आक्रांताओं की जहां-जहां मजारें बनी हैं, उन्हें तत्काल खोदकर फेंका जाए। उन्होंने कहा कि ये हमारे देश के नायक नहीं, लुटेरे रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब उपद्रव नहीं, उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसने राम पर लिखा, वो महान हुआ। अयोध्या सनातन धर्म की आधारभूमि है और सनातन काल से ही सनातन धर्म की प्रेरणा स्थली रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है। आठ साल पहले हमारी अर्थव्यवस्था 12 लाख 75 हजार करोड़ रुपए की थी, जो आज बढ़कर 27 लाख 51 हजार करोड़ हो गई है। प्रति व्यक्ति आय 43 हजार से बढ़कर 1 लाख रुपए हो गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सुनसान गली में अंकल का रासलीला, वीडियो देख युवाओं में मची खलबली

Story 1

KKR vs RCB: आगे अजिंक्य रहाणे, पीछे गार्ड, बस छूटी! कप्तान को लगानी पड़ी दौड़

Story 1

पति-बेटे को पीटने वाले पुलिस अफसरों को कर्नल की पत्नी ने सिखाया सबक, बोलीं थप्पड़ खाओगे या...?

Story 1

वो हमसे सेकेंड ग्रेड सिटीजन की तरह बर्ताव करते हैं, आर्मी को कुछ नहीं मानते : कर्नल बाथ की पत्नी का आरोप, बेटा देश छोड़ना चाहता है

Story 1

Apple का फोल्डेबल iPhone: कीमत और फीचर्स लीक! क्या यह सैमसंग Z फोल्ड को मात देगा?

Story 1

पूल में मगरमच्छ! दोस्तों संग ऐसा मजाक कि निकल गई चीख

Story 1

सीढ़ियों से गिरने का प्रैंक, मदद करने वाली युवती की हंसी छूटी!

Story 1

संभल में फिर भड़की हिंसा, श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं में लाठी-डंडे चले

Story 1

15 लाख पर जेल, 15 करोड़ पर घर वापसी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों की काम ठप करने की धमकी

Story 1

क्या वाकई एक ही दिशा में? शशि थरूर के साथ भाजपा सांसद की सेल्फी से उठे सवाल!