दिल्ली की हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है, यह कहना मुश्किल है। पार्टी ने संगठनात्मक तौर पर बदलाव किए हैं, जिसका उद्देश्य खुद को मजबूत करना है।
पंजाब पर आप का विशेष ध्यान केंद्रित है, जहां अरविंद केजरीवाल दिल्ली से ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। अब मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी राज्य में प्रवेश करा दिया गया है। दिल्ली के हालिया चुनावों ने आप की पूरी राजनीति को पलट दिया है।
तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे शीर्ष नेता चुनाव हार गए, जिससे पार्टी की छवि पर गहरा असर पड़ा है। केजरीवाल अब अपनी छवि दिल्ली के बजाय पंजाब में बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सिसोदिया तथा जैन जैसे नेताओं को भी साथ ले रहे हैं।
दिल्ली हारने के बाद केजरीवाल लगातार पंजाब में पैर जमा रहे हैं। भगवंत मान से ज्यादा केजरीवाल को पंजाब में सरकार के भीतर महत्व मिल रहा है। नशे के खिलाफ भगवंत मान के ऑपरेशन का श्रेय भी आप ने केजरीवाल को दिया था।
लुधियाना सिविल अस्पताल के उद्घाटन की तस्वीरों को देखकर लोगों ने कहा कि पंजाब में रिमोट कंट्रोल सरकार चल रही है। यहां भगवंत मान की बजाय मंत्री और अधिकारी केजरीवाल को ब्रीफ कर रहे थे। लुधियाना अस्पताल के उद्घाटन की शिला-पट्टिका पर भी केजरीवाल का नाम था।
मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सत्येंद्र जैन सह-प्रभारी होंगे। दिल्ली की तरह केजरीवाल-सिसोदिया और जैन की तिकड़ी के हाथ पंजाब की बागडोर रहने वाली है। इससे संकेत मिलता है कि दिल्ली के शीर्ष नेता पंजाब की राजनीति में दखलअंदाजी करेंगे, जो शायद भगवंत मान को पसंद न आए।
*पंजाब को सेहतमंद बना रही है AAP सरकार🏥
— AAP (@AamAadmiParty) March 18, 2025
AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी और मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी ने लुधियाना के सिविल अस्पताल में नई विश्वस्तरीय सुविधाओं का शुभारंभ कर निरीक्षण किया‼️ pic.twitter.com/TXtJWulZVx
दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, PWD इंजीनियर सस्पेंड, बोले- अधिकारियों की निकालेंगे चर्बी!
आजकल तुरंत कर्म का फल! साइकिल वाले को टक्कर मारने वाले को मिला फौरन सबक
न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत! पाकिस्तान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक हिली
बेटिकट यात्री की चालाकी TTE ने पकड़ी, दो सेकंड में खुली पोल!
शेर ने महिला को दबोचा: कार से उतरकर पति से बहस करना पड़ा भारी
राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ी तो कोई गम नहीं: सीएम योगी
अमेरिकी शिक्षा विभाग बंद हुआ: ट्रम्प ने आदेश पर किए हस्ताक्षर, क्या होगा असर?
अनार बम मुंह में फंसाकर शख्स ने किया डांस, बारात में मच गया तहलका!
राष्ट्रगान के अपमान पर नीतीश कुमार घिरे, आरजेडी ने मांगा इस्तीफा, विधानसभा में हंगामा
जज के घर करोड़ों का कैश: सवालों में न्यायपालिका, हरीश साल्वे ने उठाए कॉलेजियम पर सवाल