उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बागला डिग्री कॉलेज की छात्राओं का यौन शोषण करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर और चीफ प्रोक्टर रजनीश कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे प्रयागराज में सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया।
एक छात्रा की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। सात दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह अग्रिम जमानत के लिए प्रयागराज गया था, लेकिन याचिका दायर करने से पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।
हाथरस के DM राहुल पांडे के आदेश पर SDM सदर नीरज शर्मा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम मामले की जांच करने कॉलेज पहुंची, जहां कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। जांच टीम में SDM के अलावा CO सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, BSA स्वाति भारती, और तहसीलदार सादाबाद शामिल हैं। मामले में कई कॉलेज स्टाफ मेंबर भी जांच के दायरे में हैं।
आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:
हाथरस SP चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार, आरोपी रजनीश ने स्वीकार किया कि वह छात्राओं का यौन शोषण करता था। उसने कबूला कि 6 छात्राएं उसकी शिकार हुई हैं। वह छात्राओं के चोरी-छिपे वीडियो बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह छात्राओं को नौकरी दिलवाने, दाखिला दिलवाने और गिफ्ट-पैसे का लालच देकर शिकार बनाता था।
आरोपी ने बताया कि वह साल 2001 से नौकरी कर रहा है। उसकी 1996 में शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ। पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। साल 2016 में उसे कॉलेज में भूगोल विभाग का अध्यक्ष बनाया गया और जुलाई 2024 में वह चीफ प्रॉक्टर बना। वह मथुरा जिले के जाबरा थाना इलाके के मांट का रहने वाला है।
आरोपी ने कबूला कि 16 साल पहले पत्नी के छोड़कर जाने के बाद उसके लिए एक लड़की का रिश्ता आया था, जिसके साथ भी उसने संबंध बनाए थे। उसने उसे घर बुलाया और संबंध बनाते हुए उसकी वीडियो बना ली, लेकिन उससे शादी नहीं हुई थी। इसके बाद ही वह लड़कियों को टारगेट करने लगा।
रजनीश ने कबूला कि उसके महिलाओं से अवैध संबंध हैं और उसने कई महिलाओं से बलात्कार किया है। उसने कॉलेज की एक महिला कर्मचारी से साल 2019 में बलात्कार किया था। उसने वीडियो भी बनाया था, जिसके आधार पर वह कई बार उसका यौन शोषण कर चुका है। उसने एक महिला टीचर के साथ भी बलात्कार किया था।
आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने लड़कियों के यौन शोषण और महिलाओं से बलात्कार के वीडियो बनाए हैं। इन वीडियो के जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह लड़कियों और महिलाओं को अपने घर बुलाकर भी उनके साथ बलात्कार करता था। वह कॉलेज पास कर चुकी लड़कियों को भी घर बुलाता था।
आरोपी ने कबूल किया कि उसके मोबाइल में करीब 65 वीडियो हैं। उसने महिलाओं और लड़कियों के 59 वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल किया। वह एक सॉफ्टवेयर के जरिए वीडियो बनाता था। लैपटॉप की स्क्रीन बंद होने पर भी उस सॉफ्टवेयर से वीडियो बनाए जा सकते थे।
*#WATCH | Hathras professor accused of sexual harassment and exploitation, arrested | Lucknow | Vice Chairperson of UP Women Commission and BJP leader, Aparna Bisht Yadav says, ...I had received this case a few days ago, I had instructed immediate action on this. I am glad that… pic.twitter.com/l7bwM5507E
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 20, 2025
दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, PWD इंजीनियर सस्पेंड, बोले- अधिकारियों की निकालेंगे चर्बी!
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा: तलाक के बाद सोशल मीडिया पर क्यों मचा है मैं भी डैडी, तुम भी डैडी का शोर?
AAP में बड़ा फेरबदल: सिसोदिया को पंजाब, भारद्वाज को दिल्ली की कमान!
IPL ट्रॉफी जीतने के लिए पंजाब किंग्स का अनोखा प्रयास: कोच रिकी पोंटिंग ने की पूजा!
खरबूजे को देखकर खरबूजे ने बदला रंग: रऊफ ने हवा में उड़कर लपका अविश्वसनीय कैच!
योगी सरकार पर भाजपा विधायक का हमला: उत्तर प्रदेश में सबसे भ्रष्ट सरकार
आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का संन्यास: भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान
राष्ट्रगान के वक़्त हँसे नीतीश कुमार: विपक्ष ने घेरा, तेजस्वी-लालू ने बोला हमला!
पानी में मौत से खेल! वाटर पार्क में युवकों की बेवकूफी भरी हरकत वायरल
पूल में मगरमच्छ! दोस्तों के साथ मजाक पड़ा भारी, निकली चीख