अजमेर में डॉक्टर का घर तोड़ने पर बवाल: बिना नोटिस JCB, बच्चों को निकाला बाहर!
News Image

अजमेर में प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष और यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कुलदीप शर्मा के मकान तोड़ने के दौरान आज हंगामा खड़ा हो गया।

डॉक्टर कुलदीप शर्मा का आरोप है कि अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घर पर कार्रवाई की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एडीए के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डॉक्टर कुलदीप का कहना है कि जब वे और उनकी पत्नी (जो सरकारी डॉक्टर हैं) ड्यूटी पर थे, तब एडीए की टीम ने उनके बच्चों को घर से बाहर निकालकर जेसीबी चलानी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर कुलदीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं, और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अचानक इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई?

डॉ. शर्मा ने एडीए की कार्रवाई का विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस उन्हें क्रिश्चियनगंज थाने ले गई। उन्होंने एडीए और पुलिस के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना से प्राइवेट चिकित्सकों में आक्रोश है।

सूचना मिलने पर एसोसिएशन से जुड़े सभी डॉक्टर्स क्रिश्चियनगंज थाने पर इकट्ठा हो गए। एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, पुलिस उपाध्यक्ष के रूपेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी और डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे।

हालांकि, मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर लोकबंधु और अजमेर एसपी वंदिता राणा के नेतृत्व में प्राइवेट डॉक्टरों के बीच बातचीत विफल रही।

डॉक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने एडीए को पूरे पैसे देकर यह जमीन खरीदी थी और नियमों के अनुसार ही निर्माण करवाया था। उन्होंने कहा कि एडीए ने बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जिस समय एडीए की टीम उनके घर पहुंची, उस समय उनके दो नाबालिग बच्चे घर में थे। एडीए की टीम ने बच्चों को धक्का देकर घर से बाहर निकाला और जेसीबी से मकान तोड़ना शुरू कर दिया।

पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद वे घर पहुंचे। इसके बाद एडीए टीम और पुलिस के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने एडीए अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।

प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के सचिव पंकज तोषनीवाल ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई और मारपीट के विरोध में शुक्रवार को प्राइवेट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निलंबित करने और उन पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। सरकारी डॉक्टर से भी समर्थन के लिए बातचीत की जा रही है, क्योंकि कुलदीप शर्मा की पत्नी सरकारी डॉक्टर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एडीए अधिकारियों का कहना है कि यह मकान डॉक्टर के साले नितिन शर्मा के नाम पर है। 2021 में नितिन को लगभग 400 वर्ग गज का भूखंड आवंटित किया गया था, जिसका भुगतान भी एडीए ने प्राप्त कर लिया था। बाद में यह पता चला कि गलती से जमीन का ज्यादा आवंटन हो गया था। एडीए ने 96 गज जमीन का पैसा लगभग 42 लाख रुपये वापस कर दिया था, लेकिन नितिन ने पैसे नहीं लिए और हाल ही में उस भूखंड पर निर्माण कर लिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

UCC लागू होने पर मामु-फूफी की बेटी से निकाह कैसे होगा? , मौलानओं का विरोध, मोदी सरकार पर हमला

Story 1

नीला ड्रम बना खौफ का साया: धीरेंद्र शास्त्री बोले, अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, सदमे में हैं सभी पति

Story 1

व्हीलचेयर पर दिव्यांग कर्मचारी ने की बंजी जंपिंग, गौतम अडानी हुए भावुक

Story 1

दिल्ली से कूड़े का पहाड़ होगा खत्म! गडकरी ने बताई समयसीमा

Story 1

प्यार में डूबी पत्नी का प्रेमी से विवाह: पति ने खुद कराई शादी!

Story 1

बेडरूम में सांड! फरीदाबाद में महिला दो घंटे तक अलमारी में दुबकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Story 1

आगरा में बीच सड़क पर मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू छात्राओं से छेड़छाड़, CCTV फुटेज वायरल

Story 1

ChatGPT का घिबली वर्जन : इंटरनेट पर छाया नया अवतार, हर तस्वीर मचा रही धूम

Story 1

लखनऊ में सियासी घमासान: सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पल्लवी पटेल हिरासत में!

Story 1

अखिलेश ने कैसे बदला यूपी की पॉलिटिक्स का प्लेग्राउंड! क्या आगरा से निकलेगा अयोध्या पार्ट-2