मेरठ का सौरभ हत्याकांड पूरे देश में सनसनी फैला रहा है। पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही पति सौरभ की हत्या कर दी।
शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में छिपा दिया गया। इस जघन्य अपराध पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना को समाज के नैतिक पतन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में नीला ड्रम फेमस है, वायरल है। बहुत से पति सदमे में हैं। भगवान की कृपा है कि हमारी शादी नहीं हुई। यह घटना बहुत ही निंदनीय है और समाज में गिरते हुए नैतिक मूल्यों को दर्शाती है।
धीरेंद्र शास्त्री ने पारिवारिक ताने-बाने को बचाने के लिए भारतीय संस्कृति और मूल्यों की ओर लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाहित पुरुष और महिलाएं अपने परिवारों को तोड़ने की साजिशें कर रहे हैं, जो चिंताजनक है।
शास्त्री ने कहा कि जीवन में एक ही एंट्री होनी चाहिए। जब माता-पिता अपने बच्चों को सही संस्कार नहीं देते, तो ऐसी घटनाएं जन्म लेती हैं। यह हमारे समाज के लिए खतरे की घंटी है। हर भारतीय को अपने परिवार में अच्छे संस्कार देने पर ध्यान देना चाहिए। रामचरितमानस को अपनाना चाहिए, ताकि समाज में नैतिकता बनी रहे।
धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे एक गंभीर संदेश मान रहे हैं, तो कुछ इसे व्यंग्य के रूप में ले रहे हैं।
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान ने सौरभ को दवा देकर बेहोश किया और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी। शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया और घर में ही छिपा दिया। हत्या के बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए। पुलिस की जांच में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ, और फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
*#WATCH | Meerut, UP | On the Meerut murder case, Bageshwar Dham s Dhirendra Shastri said, The Meerut case is unfortunate. In the present society, the declining family system, the advent of Western culture and married men or women engaged in affairs are destroying families...… pic.twitter.com/ULalTXvTj5
— ANI (@ANI) March 27, 2025
पत्नी बीमार, मौलवी ने बेटी से किया दुष्कर्म, इलाके में सनसनी
IPL 2025: जीत से राजस्थान-दिल्ली को फायदा, मुंबई इंडियंस सबसे नीचे!
कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता: स्वाति सचदेवा के वीडियो पर मचा बवाल
चैटजीपीटी ठप: दुनियाभर में यूजर्स को एक्सेस करने में हो रही परेशानी
दिल्ली की लड़की की दबंगई: फर्राटेदार गाली, मां बोली बेटी है IPS, क्या कर लेगा तू?
ओडिशा में बड़ा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 AC डिब्बे पटरी से उतरे
इतना शिष्टाचार! डिनर टेबल पर इंसान की तरह खाना खाता भालू, वायरल हुआ वीडियो
कुल्लू में भूस्खलन का कहर: 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल
ईद से पहले बीड में मस्जिद के पास धमाका, फडणवीस ने कहा - पता चल गया, किसने किया
40 सेकंड में धराशायी रॉकेट, यूरोपीय अंतरिक्ष परियोजना को तगड़ा झटका, वीडियो वायरल