लीजाड विलियम्स, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 50 लाख में खरीदा था, घुटने की चोट के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के ही ऑलराउंडर कार्बिन बॉश को शामिल किया गया है। बॉश ने अब तक एक टेस्ट और दो वनडे खेले हैं।
उमरान मलिक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज, चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा था। उनकी जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अब तक 19 आईपीएल मैचों में 20 विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह लगातार दूसरी बार है जब ब्रूक ने आईपीएल से नाम वापस लिया है, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर दो साल का बैन लगा दिया है। उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा अभी नहीं हुई है।
अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था, पीठ की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुजीब-उर-रहमान को मुंबई ने 2 करोड़ में टीम में शामिल किया है। मुजीब ने अब तक 19 आईपीएल मैचों में 19 विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स चोट के कारण आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया है। मुल्डर ने 18 टेस्ट, 25 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 60 विकेट लिए हैं।
The rollercoaster IPL journey of Harry Brook! 🎢
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 13, 2025
From a ₹13.25 Cr signing to an IPL ban in just two years—what a dramatic turn of events! 🤯#CricketTwitter #IPL2025 pic.twitter.com/5rYfwq2ovP
कोर्ट में गूंजा प्यार भरा नगमा, तलाक बचाने के लिए पति ने किया अनोखा कारनामा
IPL 2025: RCB-KKR मैच की सबसे सस्ती टिकट कितने की थी? खरीदने का क्या था तरीका?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट: कितना है अंतर, किससे बचने की ज्यादा ज़रूरत?
जब तक धोनी हैं, तब तक मुमकिन नहीं! ज़हीर खान का बड़ा बयान, लखनऊ खेमा हैरान
राष्ट्रगान के दौरान हंसे नीतीश कुमार, विपक्ष ने घेरा!
योगी की पुलिस से भिड़े BJP विधायक, धक्का-मुक्की में फटा कुर्ता, चीफ सेक्रेटरी को दी खुली चुनौती!
स्पाइडरमैन जैसा कैच! तेंदुलकर भी हुए हैरान
देखता रह गया चीन! भारत ने बनाया दुनिया का सबसे पावरफुल कार चार्जर, जल्द होगा लॉन्च
51 मुस्लिमों ने जलाया नागपुर! FIR में एक भी हिन्दू नहीं, मुसलमानों के घर पर कोई हमला नहीं
राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं: नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हमला, बिहार विधानसभा में हंगामा