मध्य प्रदेश के गुना निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में आईजी के पद पर कार्यरत राजेश शर्मा का बुधवार को दुखद निधन हो गया।
अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ। वह ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF कैंप में पदस्थ थे।
सिर्फ दो महीने पहले ही उन्हें प्रमोशन मिला था और आईजी के पद पर कार्यरत थे। उनका रिटायरमेंट दो वर्ष बाद होने वाला था।
बुधवार शाम को उनकी अचानक तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें BSF अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजेश शर्मा का जन्म गुना में हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं के आर्य समाज मंदिर से प्राप्त की।
उन्होंने कक्षा 11वीं तक की पढ़ाई यहीं से की। इसके बाद उन्होंने शासकीय पीजी कॉलेज से बीकॉम और फिर एलएलबी की।
उनके परिवार और साथियों के अनुसार, वह हमेशा एक मेहनती और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।
वर्ष 1987 में उनका चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ।
एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, 1988 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में उनकी पहली पोस्टिंग हुई।
यहां भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर उनकी ड्यूटी लगी थी।
इस दौरान उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं दी और हमेशा अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी।
राजेश शर्मा दिल्ली में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
इसके बाद वह मध्यप्रदेश एसडीईआरएफ (SDERF) में भी पदस्थ रहे।
27 जनवरी को ही उन्हें प्रमोशन मिला था और वह BSF गुजरात फ्रंटियर में कार्यरत थे।
उन्हें ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF कैंप में आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया था।
उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
*DG BSF & All Ranks express heartfelt condolences on demise of Sh Rajesh Sharma, IG, CTSS on 19th March ’25.
— BSF (@BSF_India) March 20, 2025
Prahari Parivar stands firm with his family in these trying times.#JaiHind #eShraddhanjali pic.twitter.com/8V1Hqo1iFv
कोर्ट में गूंजा प्यार भरा नगमा, तलाक बचाने के लिए पति ने किया अनोखा कारनामा
राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं: नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हमला, बिहार विधानसभा में हंगामा
राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हरकत पर विवाद, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना!
गांधी पुण्यतिथि पर ताली, अब राष्ट्रगान का अपमान! नीतीश कुमार का वायरल वीडियो मचा रहा बवाल
हारिस रऊफ का अजूबा कैच: फील्डिंग देखकर फैंस भी हैरान!
बीजापुर मुठभेड़: 18 नक्सलियों की शिनाख्त, 53 लाख का इनाम, शहीद जवान को अंतिम विदाई
कांकेर मुठभेड़: नक्सलियों को घेरते जवान, लाइव वीडियो आया सामने
कब तक निभाएं भाईचारा? नागपुर हिंसा में मुस्लिम भीड़ ने तोड़ी हिंदू की दुकान, फूट-फूट कर रोया पीड़ित
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का 22 वर्षीय विदेशी सितारा, 39 गेंदों पर 110 रन, चौकों से ज़्यादा छक्कों से मचाएगा धमाल!
IPL 2025: बारिश में धुलेगा खेल, फिर भी KKR vs RCB होगा! जानिए कैसे मिलेगा नतीजा