पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक हरकत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान की घोषणा होने के साथ ही नीतीश कुमार अचानक मंच से उतर गए। उन्होंने प्रतिभागियों से मुलाकात की और फिर राष्ट्रगान शुरू होने पर वापस आकर शामिल हुए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार से बातचीत कर रहे हैं। वे मुस्कुराते हुए दीपक कुमार के कंधे पर हाथ रखकर कुछ कह रहे हैं और फिर हाथ जोड़कर सामने खड़े लोगों को प्रणाम करते हैं।
इस दौरान, प्रधान सचिव दीपक कुमार उन्हें हाथ से इशारा करते हुए राष्ट्रगान के दौरान चुप रहने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिदिन युवाओं, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान करते हैं।
बिहार में पहली बार सेपक टकरा विश्वकप 2025 का आयोजन हो रहा है। 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की जा रही है।
*कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2025
युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है।
कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!
PS: आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश… pic.twitter.com/rFDXcGxRdV
क्या सिकंदर सरकार की रीमेक है? पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर !
ट्रंप का बड़ा फैसला: संघीय शिक्षा विभाग बंद करने का आदेश, यूक्रेन से खनिज समझौता!
चैपमैन का तूफान! 94 रनों की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 205 का लक्ष्य
हमने थोड़ी हिम्मत तो की... अमित शाह का संसद में जम्मू कश्मीर पर करारा जवाब!
खालिस्तान विरोधी रुख हिंदू सांसद चंद्र आर्य को पड़ा भारी, चुनाव लड़ने से वंचित
हाईवे बंद होने से पंजाब को भारी नुकसान, किसानों से प्रदर्शन स्थल बदलने की अपील
मेरठ हत्याकांड: पति की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग मनाई होली, वीडियो वायरल
IPL 2025: ये 5 ऑलराउंडर मचाएंगे तबाही, अकेले पलट सकते हैं मैच!
राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हाय-हेलो : बिहार में सियासी भूचाल, क्या जाएगी कुर्सी?
राष्ट्रगान के अपमान पर नीतीश कुमार घिरे, आरजेडी ने मांगा इस्तीफा, विधानसभा में हंगामा