कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक युवा ऑलराउंडर ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया था। ऐसा लगा जैसे भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है।
दुर्भाग्यवश, भारत लौटते ही वह खिलाड़ी चोटिल हो गया और खबरों से गायब हो गया। फैंस के मन में उसकी तस्वीर धुंधली पड़ने लगी थी।
लेकिन अब खबर है कि वह आईपीएल में वापसी कर रहा है, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और उनके फैंस जरूर खुश होंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में इस खिलाड़ी ने शतक लगाया था। उनके पुष्पा और KGF स्टाइल में सेलिब्रेशन आज भी उस दौरे का यादगार पल है।
सीरीज हार के साथ दौरा खत्म हुआ और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बीच में यह खिलाड़ी कहीं गुम हो गया था। अब वह मैदान पर वापस आ रहा है।
हम बात कर रहे हैं 22 साल के बेहद प्रतिभाशाली ऑलराउंडर नितिश रेड्डी की।
जनवरी में खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नितिश भारत के लिए रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने अपनी तकनीक और मैच टेंपरामेंट से सभी का दिल जीता था।
पांच मैचों में 298 रन बनाने वाले नितिश भारत आते ही चोटिल हो गए, जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए। फैंस उन्हें भूलने लगे थे।
लेकिन अच्छी खबर यह है कि नितिश मैदान पर लौट आए हैं और पिछला सीजन दोहराने को बेताब हैं।
मिडिल ऑर्डर में सनराइजर्स के लिए अहम पारियां खेलने वाले नितिश ने अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी पर भी खूब मेहनत की है, जो उनके वीडियो में भी नजर आ रहा है।
टीम की ओनर काव्या मारन उनकी वापसी से बहुत खुश हैं क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रहा है।
पिछले आईपीएल सीजन में नितिश सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे।
नितिश को उस सीजन में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
उन्होंने 143 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे और सबकी नजरों में आ गए थे। उस सीजन में नितिश ने 2 अर्धशतक भी लगाए थे।
इस प्रदर्शन की वजह से टीम प्रमोटर काव्या मारन ने उन्हें रिटेन किया था।
उनके सीनियर क्रिकेटर हनुमा विहारी का मानना है कि टी20 क्रिकेट में नितिश कई बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा होंगी, यहां तक कि फ्रेंचाइजी और सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों को भी।
चौथे नंबर पर आने के साथ-साथ 21 वर्षीय खिलाड़ी के लिए यह बोझ बहुत ज्यादा होने वाला है।
देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स में शुमार नितिश रेड्डी के लिए यह सीजन बहुत बड़ा इम्तिहान साबित होगा, इसमें कोई शक नहीं।
NITISH KUMAR REDDY IS BACK AT THE UPPAL STADIUM. ⭐pic.twitter.com/ipZV34wFJI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 19, 2025
श्रेयस अय्यर ने उड़ाया रिजवान का मजाक, पाकिस्तानी खिलाड़ी की नकल करते दिखे
कर्नाटक विधानसभा में हंगामा: विधायक ने मर्दों के लिए मुफ्त शराब की मांग की
आगरा में वृद्ध आश्रम में रचा गया अनोखा विवाह, बेसहारा बुजुर्ग बने जीवनसाथी
491 दिनों तक खाने की भीख मांगी, इजराइली बंधक ने सुनाई हमास की दर्दनाक कैद की कहानी
हम तो आतंकियों को देखते ही दो आँखों के बीच में गोली मारते हैं : राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा वार
इफ्तार पार्टी में विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा: सोनिया, अखिलेश, जया समेत कई नेता पहुंचे
IPL 2025 से पहले क्रिकेट प्रेमियों को झटका, दिग्गज अंपायर अनिल चौधरी का संन्यास!
इंसानियत जिंदा है: पॉर्शे मालिक ने गरीब लड़के को दिखाया बड़ा दिल
राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारी को टोका, मचा बवाल!
विवाद खड़ा होता है तो होने दो : राम मंदिर के लिए सत्ता खोने को भी तैयार CM योगी