मुंबई: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के मामले में सुर्खियों में हैं। बांद्रा फैमिली कोर्ट आज इस मामले में फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई करते हुए 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था।
चहल तलाक की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के अंदर जाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है।
युजवेंद्र अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे। उन्होंने खुद को पूरी तरह से ढका हुआ था ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से मास्क से ढका हुआ था और हुडी कैप भी पहनी हुई थी। वे चेहरा नीचे करके चलते हुए और मीडिया से बचते हुए नजर आए।
युजवेंद्र चहल ने अपना पूरा चेहरा मास्क से ढका हुआ है, जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी पहचान छिपाने की कोशिश पर सवाल उठाए हैं।
कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भी तलाक की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने भी अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजारा भत्ते को लेकर भी समझौता हो चुका है। 4.75 करोड़ का समझौता हुआ है, जिसमें से चहल 2 करोड़ 35 लाख पहले ही धनश्री को दे चुके हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक साल से अलग रह रहे थे। कुछ समय पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम से युजवेंद्र के साथ वाली तस्वीरें हटा दी थीं, लेकिन बाद में उन्हें वापस जोड़ दिया।
#WATCH | Mumbai | Cricketer Yuzvendra Chahal arrives at Bandra Family Court for hearing in his divorce proceedings pic.twitter.com/tltfYsd3hM
— ANI (@ANI) March 20, 2025
क्या फ्री धनिया? स्विगी ने लड़के के चैलेंज को लिया सीरियस, भिजवा दिया महीने भर का राशन!
घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं महिला प्राचार्य, छात्रों ने बनाया वीडियो!
अमेरिकी शिक्षा विभाग बंद हुआ: ट्रम्प ने आदेश पर किए हस्ताक्षर, क्या होगा असर?
बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंचे चहल? धनश्री ने भी ढका चेहरा, सोशल मीडिया पर हंगामा!
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट: कितना है अंतर, किससे बचने की ज्यादा ज़रूरत?
BSNL का 365 दिन वाला प्लान जल्द होगा बंद! अब सिर्फ 10 दिन शेष
आगरा में वृद्ध आश्रम में रचा गया अनोखा विवाह, बेसहारा बुजुर्ग बने जीवनसाथी
दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच शर्मनाक झगड़ा, वीडियो वायरल
IPL 2025: सहवाग ने बताया, कौन सी 4 टीमें पहुंचेंगी प्लेऑफ में!
इफ्तार पार्टी में विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा: सोनिया, अखिलेश, जया समेत कई नेता पहुंचे