मुंबई: दिशा सालियान का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने उनकी मौत की नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
सतीश सालियान ने याचिका में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने और जांच CBI को सौंपने की मांग की है। उन्होंने दिशा पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
उनके वकील नीलेश ओझा का कहना है, जिस समय दिशा सालियान की हत्या हुई, उस समय राज्य में उद्धव ठाकरे की सरकार थी। उनके बेटे आदित्य ठाकरे आरोपी थे, इसलिए भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबा दिया।
वकील ओझा ने बताया कि सितंबर 2023 में एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की गई थी। दिसंबर 2023 में शिंदे सरकार ने एक SIT का गठन किया। 12 जनवरी 2024 को आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और अन्य पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज की गई।
ओझा ने आगे बताया कि एक साल से अधिक समय तक FIR दर्ज नहीं की गई। आदित्य ठाकरे द्वारा दायर हलफनामे में झूठा दावा किया गया कि उन्हें मामले में CBI ने क्लीन चिट दे दी है। CBI ने खुद अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई क्लीन चिट नहीं दी है। यह भी पता चला है कि अनिल देशमुख नहीं चाहते थे कि कोई भी आरोपी उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
दिशा सालियान के शरीर पर कई जख्म होने की बात लिखी गई थी। पोस्टमार्टम में लिखे गए जख्म भी झूठे थे, जिसकी पुष्टि दिशा सालियान के पिता ने की। सालियान के पिता के वकील ने इस बात का भी खुलासा किया कि इस मामले में पुलिस भी शामिल थी।
#WATCH | Thane | Disha Salian s father s lawyer, Nilesh C Ojha says, At the time she (Disha Salian) was murdered, there was Uddhav Thackeray govt in power in the state. Since his (Uddhav Thackeray) son, Aaditya Thackeray, was the accused, the corrupt police officials covered up… pic.twitter.com/bZP13I4Zqu
— ANI (@ANI) March 20, 2025
BSNL का 365 दिन वाला प्लान जल्द होगा बंद! अब सिर्फ 10 दिन शेष
मेट्रो में धक्का! फिर जो हुआ, देखकर रह जाएंगे दंग
हमारा अब कोई लेना-देना नहीं... बेटिंग ऐप विवाद में फंसे सेलेब्स दे रहे सफाई!
लाल की जगह गुलाबी रिबन: विधायक ने गुस्से में शख्स को थप्पड़ मारा, केले के पेड़ से कूटा
आईपीएल में पुष्पा स्टाइल वापसी के लिए तैयार नितिश रेड्डी, काव्या मारन खुश!
चैंपियंस ट्रॉफी जीत: विराट-रोहित को मिलेंगे इतने करोड़, जानें BCCI का इनाम वितरण प्लान
निफ्टी 2025: क्या फिर 26000 के स्तर को छुएगा? ब्रोकरेज का अनुमान
लालू ने क्या किया? नीतीश ने राबड़ी देवी को घेरा, हिंदू-मुस्लिम झगड़े का उठाया मुद्दा
तेरी गोली होंगी, हमारे सीने होंगे : गाजियाबाद में BJP विधायक ने IAS अफसर को दी खुली धमकी
IPL 2025: धोनी के संन्यास की खबर से हलचल, जानिए सच्चाई!