बिहार की अभिनेत्री और निर्माता नीतू चंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, वह डबल मीनिंग और अश्लील गानों के कारण समाज में फैल रही अश्लीलता पर बात कर रही हैं।
उन्होंने माता-पिता से अपील करते हुए कहा, मैं सभी माता-पिता से दिल से अपील करती हूं - कृपया अपने बच्चों को इन अश्लील गानों का सही मतलब समझाएं। आज छोटे-छोटे बच्चे इन पर रील्स बना रहे हैं, बिना जाने कि ये शब्द उनके बचपन और सोच पर क्या असर डाल रहे हैं।
नीतू चंद्रा ने आगे सवाल किया, क्या हम चाहते हैं कि वे इस गंदगी में खो जाएं? नहीं! हमें उन्हें अच्छे मूल्यों और सच्ची कला से परिचित कराना होगा। आइए, उन्हें एक सुनहरे भविष्य की ओर ले चलें- जहां मनोरंजन, संस्कार और समझदारी साथ-साथ हों।
वीडियो पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग नीतू चंद्रा के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ।
एक यूजर ने लिखा, जब अश्लीलता फैल रही थी, तब कहां थीं मैडम? अब जब सरकारी लाइमलाइट मिली, तो आवाज उठाने लगीं! यह अब समाज के लिए महामारी बन चुका है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, इनके कार्य सराहनीय हैं चाहे वह अश्लील गीतों के खिलाफ लड़ाई हो या बिहार की भाषाओं में फिल्मों का निर्माण। यह प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य हैं। लेकिन एक बात गौर करने लायक है इन्होंने अपनी मातृभाषा भोजपुरी बताई, मगर मैथिली को तोड़कर अंगिका-बज्जिका का नाम लिया, जबकि भोजपुरी और मगही के लिए ऐसा कुछ नहीं किया। यह एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है, ताकि हर मंच पर मैथिली को कमजोर किया जाए। मुझे नहीं पता कि यह अनजाने में हुआ या जानबूझकर, लेकिन यह गलत है। अगर इसी तर्ज पर भोजपुरी को भी अलग-अलग भागों में बांटा जाए, तो क्या यह इन्हें स्वीकार्य होगा?
मैं सभी माता-पिता से दिल से अपील करती हूँ—कृपया अपने बच्चों को इन अश्लील गानों का सही मतलब समझाएँ। आज छोटे-छोटे बच्चे इन पर रील्स बना रहे हैं, बिना जाने कि ये शब्द उनके बचपन और सोच पर क्या असर डाल रहे हैं।
— Neetu Chandra Srivasttava (@nituchandra) March 19, 2025
क्या हम चाहते हैं कि वे इस गंदगी में खो जाएँ? नहीं! हमें उन्हें अच्छे… pic.twitter.com/GnA4og5FBG
नागपुर हिंसा: क्या हिन्दू होना सजा है? दुकान टूटने पर फूट-फूट कर रोया पीड़ित
हाईवे बंद होने से पंजाब को भारी नुकसान, किसानों से प्रदर्शन स्थल बदलने की अपील
ए कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो... BJP विधायक की खुली धमकी!
श्रेयस अय्यर ने उड़ाया रिजवान का मजाक, पाकिस्तानी खिलाड़ी की नकल करते दिखे
इंसानियत जिंदा है: पॉर्शे मालिक ने गरीब लड़के को दिखाया बड़ा दिल
कभी माओवादी, अब नक्सली विरोधी: शहीद राजू ओयाम की कहानी
कर्नाटक विधानसभा में हंगामा: बीजेपी विधायकों को मार्शलों ने कंधों पर उठाकर किया बाहर!
सूरजपुर: प्रिंसिपल पर हस्ताक्षर के बदले 500 रुपये लेने का आरोप, वीडियो वायरल
AAP में बड़ा फेरबदल: सिसोदिया को पंजाब, राय को गुजरात, भारद्वाज बने दिल्ली अध्यक्ष
जेलेंस्की ने मैक्रों का फोन काटा, कहा - अभी बिजी हूं मैं...