भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद 19 मार्च को धरती पर सुरक्षित लौट आईं। उनकी वापसी पर पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई।
सुनीता विलियम्स को नासा के एक मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजा गया था। यह मिशन 8 दिनों का था, लेकिन उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बैरी विल्मोर पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे।
उन्हें वापस लाने के लिए ड्रैगन स्पेसएक्स भेजा गया था। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए न केवल नासा के वैज्ञानिक, बल्कि पूरा विश्व प्रार्थना कर रहा था।
फ्लोरिडा के तट पर क्रू-9 के स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान का सफल स्प्लैशडाउन होने तक सभी की धड़कनें थमी हुई थीं। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद जैसे ही नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बाहर निकलीं, लोग खुशी से नाचने लगे।
सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा स्थित झूलासन में लोगों ने उनकी वापसी का जश्न आतिशबाजी करके मनाया। हर तरफ खुशी का माहौल था। लोग पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।
#WATCH | Mehsana, Gujarat | People express joy and burst firecrackers in Jhulasan - the native village of NASA astronaut Sunita Williams after the successful Splashdown of SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida
— ANI (@ANI) March 18, 2025
NASA s astronauts Sunita Williams and… pic.twitter.com/fKs9EVnPSf
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, सहेली ने पूछा - काम कैसा हुआ?
बीच सड़क पर बवाल: ऑटो ड्राइवर ने लोहे की सरिया लेकर थार वाले को ललकारा!
पाकिस्तानी पत्रकार और पुलिसवाले की टूटी-फूटी अंग्रेजी सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे!
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी: नौ महीने बाद धरती पर लौटीं!
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने उड़ाया रिजवान की अंग्रेजी का मजाक, भड़के लोग
क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूटा: सचिन तेंदुलकर ने 13 साल पहले आज ही के दिन लिया था संन्यास
IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स की बढ़ी चिंता, क्या ऋषभ पंत उठाएंगे फायदा?
मौलवी साहब भूले माइक बंद करना, फिर सुनाई दिए उनके खर्राटे!
अंतरिक्ष में सबसे लंबा वक्त बिताने वाली सुनीता विलियम्स लौटीं धरती पर
पहले मुस्कुराईं, फिर हिलाया हाथ: धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स का ऐसा था स्वागत!