दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे, सब कुछ जलाकर ख़ाक कर गए
News Image

नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार रात को और गहरा गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया और कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 200-300 लोगों के झुंड ने मंत्रणा करके हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थर मारने शुरू कर दिए और वहां मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी। रोकने पर लोगों के सिर पर पत्थर मारे गए। महिलाएं और बच्चे घरों में छुप गए। एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने एक-एक करके बाइक में आग लगा दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी समय पर कोई जवाब नहीं मिला। मुस्लिम भीड़ हमला करती रही और सब खामोश होकर देखते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे चीख रहे थे और महिलाएं डर से कांप रही थीं।

नागपुर सेंट्रल से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र हंसपुरी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह घटना पहले से तय थी। सुबह एक आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना घटी, फिर सब कुछ सामान्य रहा। शाम में भीड़ सीधे हिंदुओं के घरों और दुकानों में घुस गई। पहले कैमरे तोड़े गए और फिर हथियारों से हिंसा की गई। यह सब पहले से तय लग रहा है।

भाजपा विधायक ने कहा कि वो मुख्यमंत्री फड़णवी से भी बात करेंगे। उपद्रवियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं और वो ये सभी चीजें पुलिस को देंगे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं थी। उपद्रवियों ने रात में कई घरों पर पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वो घायल हो गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

न्यूजीलैंड को पाकिस्तान का करारा जवाब, 136 रनों का लक्ष्य!

Story 1

फ्री में IPL देखना अब नहीं रहा आसान, जेब करनी होगी ढीली!

Story 1

प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल!

Story 1

धोनी बने एनिमल , रणबीर कपूर के अंदाज़ में मचाया धमाल!

Story 1

रोज़ा रखो और नमाज़ पढ़ो तो घर में आएगी बरकत : झाँसी में द केरल स्टोरी जैसा मामला, नाबालिग हिन्दू लड़की को बहकाया

Story 1

अमेरिकी टैरिफ का भारत पर मामूली असर, SBI रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Story 1

हेमा मालिनी की पुरी यात्रा पर विवाद: अवैध प्रवेश पर शिकायत दर्ज

Story 1

ऋषभ पंत का गुस्सा या गावस्कर की नक़ल? वायरल वीडियो में क्या है सच्चाई

Story 1

नागपुर हिंसा का खलनायक सामने! पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से भड़का शहर

Story 1

नागपुर हिंसा: मुसलमानों पर आगजनी की तैयारी का आरोप, चुनिंदा हिंदुओं के घर और गाड़ियाँ जलाईं!