अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पिछले नौ महीने से अधिक समय से फंसीं सुनीता विलियम्स की वापसी की खबर आ गई है।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने घोषणा की है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर मंगलवार, 18 मार्च को शाम को धरती पर लौट आएंगे।
इससे पहले, रविवार को उन्हें धरती पर वापस लाने के लिए स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। इसने सुनीता विलियम्स की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
नासा ने रविवार शाम को एक बयान जारी कर कहा कि क्रू-10 का समुद्री स्पलैशडाउन मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे होगा। इसका मतलब है कि सुनीता विलियम्स भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:30 बजे धरती पर वापस लौटेंगी।
उल्लेखनीय है कि पहले उनकी वापसी बुधवार के लिए निर्धारित की गई थी। हालांकि, मौसम का आकलन करने के बाद इसे पहले तय कर दिया गया है। NASA ने कहा है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
नासा अपने स्पेसएक्स क्रू-9 की आईएसएस से धरती पर वापसी का सीधा प्रसारण करेगा। यह कार्यक्रम 17 मार्च, सोमवार को रात 10:45 बजे शुरू होगा, जिसका अर्थ है भारत में 18 मार्च को सुबह 8:30 बजे। इसकी शुरुआत ड्रैगन अंतरिक्ष यान हैच क्लोजर की तैयारियों से होगी।
सुनीता और बुच विल्मोर के साथ, उन्हें लाने के लिए ISS रवाना हुए निक हेग और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल पर वापस आएंगे।
ज्ञात हो कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष पहुंचे थे। यह मिशन केवल एक सप्ताह का होने वाला था। हालांकि, अंतरिक्ष यान में आई खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। इस दौरान सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य को लेकर भी कई चिंताएं सामने आई थीं। अब वह सुरक्षित रूप से धरती पर लौट रही हैं।
Crew 10 Dragon vehicle arriving! pic.twitter.com/3EZZyZW18b
— Don Pettit (@astro_Pettit) March 16, 2025
फेवरेट छोले भटूरे की चर्चा पर भड़के विराट कोहली, ब्रॉडकास्टर्स को लगाई फटकार
IML 2025 जीतने के बाद सचिन भावुक, बोले - मैदान पर हर पल समय में पीछे जाने जैसा लगा
वक्फ संशोधन बिल: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का सनसनीखेज आरोप, ये लैंड जिहाद है, मुस्लिम भी पीड़ित
लाइव क्रिकेट मैच में सनसनीखेज हादसा: मैदान पर खिलाड़ी को गाड़ी ने मारी टक्कर!
सुनीता विलियम्स से गले मिलने पहुंचा एलियन ! स्पेस स्टेशन में मची हलचल
RSS को समझना आसान नहीं, इसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा नहीं: PM मोदी
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फाफ डु प्लेसिस बने उपकप्तान!
वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम प्रदर्शन, मेरठ से पहुंचे हिंदू कार्यकर्ता ने दी जान देने की धमकी!
इंडिया मास्टर्स ने जीता इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब!
भारत के जंगल में दिखा रहस्यमय जानवर, तस्वीर से मचा हड़कंप!