बिहार: लालू-राबड़ी के शासनकाल में बीमार हुआ, अब विकास पथ पर - नित्यानंद राय
News Image

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में विपक्षी दल राजद और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिहार को बदनाम करने में लगे हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में बिहार बीमार हो गया था। उन्होंने वर्तमान में बिहार को विकास के रास्ते पर बताया।

केंद्रीय मंत्री ने राजद नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, आज बिहार में कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिहार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। यानी जो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी जी का शासनकाल था, जिन्होंने बिहार को बीमार कर दिया था और विकास से काफी दूर रखा था। वैसे लोग यानी आरजेडी, कांग्रेस वाले लोग बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि बिहार विकास के रास्ते पर है और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को नीतीश कुमार लागू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जात-पात से ऊपर उठकर विकास की राजनीति पर बात करते हैं। सभी अपने बच्चों का भविष्य चाहते हैं।

नित्यानंद राय के अनुसार, बिहार की जनता जातिवाद, परिवारवाद और जंगलराज से ऊपर उठ चुकी है, इसलिए आने वाले दिनों में राजद, कांग्रेस और कम्युनिस्ट का सूपड़ा साफ होगा और एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

हाल ही में महिला सम्मान और बिहार में विकास के मुद्दे पर राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच जोरदार बहस हुई थी। विधान परिषद में नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और पूर्ववर्ती लालू यादव की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने महागठबंधन से किनारा करने का कारण बताते हुए कहा था कि राजद के लोग काम नहीं करते इसलिए उन्होंने गठबंधन तोड़ा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तेज प्रताप यादव पर पुलिस का शिकंजा: बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर कटा ₹4000 का चालान, बॉडीगार्ड भी हटाया गया

Story 1

iPhone 17 Air: 6 बड़े बदलाव जो हिला देंगे मार्केट!

Story 1

सुनीता विलियम्स की घर वापसी! NASA क्रू-10 पहुंचा स्पेस स्टेशन

Story 1

एमएस धोनी का धुआंधार अवतार: छक्के देख फैंस खुशी से झूमे

Story 1

दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी गाने पर लड़की का डांस, होली से पहले बवाल!

Story 1

न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की शर्मनाक हार: T20 में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड!

Story 1

अहमदाबाद में बदमाशों का आतंक, पुलिस ने सिखाया सबक, घर भी तोड़े!

Story 1

गुस्सा करूं या शांत रहूं? विराट कोहली का आलोचकों को करारा जवाब, मैच प्रेशर पर बड़ा खुलासा

Story 1

IPL 2025: SRH के ईशान किशन की तूफानी पारी से विपक्षी टीमें सतर्क!

Story 1

विवादों के बीच औरंगजेब की कब्र के केयरटेकर की सरकार से अपील, इसकी हिफाजत करें...