राज कपूर की होली पार्टियां अपने समय में खूब मशहूर थीं। हर कोई उन पार्टियों में मौज-मस्ती और खेल-कूद देखने को तरसता था। लेकिन अब ये पार्टियां बंद हो चुकी हैं।
इन पार्टियों को बंद करने के पीछे की वजह अब सामने आई है। डायरेक्टर सुभाष घई ने इस बारे में खुलासा किया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने भी इस पर बात की है।
रणधीर कपूर करिश्मा कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो में आए थे। उन्होंने पापा राज कपूर की होली पार्टियों के बारे में बताते हुए कहा कि शशि और शम्मी अंकल खुद डांस के शौकीन थे और खूब नाचते थे।
उन्होंने आगे बताया कि सितारा देवी भी आती थीं और उस समय माहौल बहुत ही ट्रेडिशनल हुआ करता था।
लेकिन जबसे रंग का प्रचलन बढ़ा, ज़माने बदल गए, लोगों की शक्लें बदल गईं। कोई किसी को पहचान नहीं पाता था।
ऐसे दिन आए कि लोग एक-दूसरे को छेड़ने लगे, खासकर वे जिन्हें वे पहचानते भी नहीं थे। इस वजह से लड़कियों ने आना बंद कर दिया।
रणधीर ने कहा कि लड़कियों के बाल खराब हो जाते थे, नाखून खराब हो जाते थे और उन्हें ब्यूटी पार्लर जाना पड़ता था। इसलिए नई पीढ़ी की लड़कियां आना बंद कर दिया।
जब लड़कियों ने आना बंद कर दिया, तो उन्हें और ऋषि कपूर को भी ये पसंद नहीं आया। इसलिए उन्होंने भी राज कपूर की होली पार्टियों से दूरी बना ली।
गौरतलब है कि हाल ही में पूरे देश ने होली का त्योहार मनाया है और ये वीडियो होली के मौके पर ही वायरल हुआ है।
“Earlier our Holi party was decent. Then chhed-chhaad started happening because faces were not clear due to colours. Hence girls stopped coming. So me & Rishi Kapoor also lost interest”
— Gems of Bollywood बॉलीवुड के रत्न (@GemsOfBollywood) March 13, 2025
- Randhir Kapoor details Urduwood’s Holi
Hindustan me jab tak ...pic.twitter.com/PWvHvvEb2i
ठुमका लगाओ वरना सस्पेंड! - तेजप्रताप यादव का पुलिसकर्मी को डांस करने का फरमान, मचा बवाल
अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड हमला: क्या ISI का हाथ?
अमेरिका में एंट्री बंद! ट्रंप का नया फरमान, 41 देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगा प्रवेश
भारतमाला परियोजना: 8 सालों में कितना काम हुआ, कितना बाकी - गडकरी ने दिया जवाब
ISIS के खूंखार आतंकी अबू खदीजा का खात्मा: व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो, ट्रंप ने लिया क्रेडिट
मुंगेर में ASI की मौत पर बिहार पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश, मुआवज़े और नौकरी की मांग
ट्रंप के चेहरे पर लगा माइक, भड़के राष्ट्रपति, वीडियो देख कांपे लोग
आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, बटलर नहीं, क्या संजू भी बाहर?
जनता के टैक्स पर ऐश: AC चालू, ड्राइवर आराम, निगम अधिकारी मीटिंग में बिजी!
क्या ओलंपिक के लिए टी20 संन्यास तोड़ेंगे विराट कोहली? जानिए क्या है उनकी शर्त!