IPL 2025: अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, केएल राहुल ने कहा - बापू मैं...
News Image

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें संस्करण के लिए अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त किया है। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले यह घोषणा की गई है।

पहले, अटकलें लगाई जा रही थीं कि फ्रेंचाइजी केएल राहुल को अपना कप्तान चुन सकती है, जिन्होंने पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाली है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को चुना।

बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े थे। तब से, उन्होंने टीम के लिए 82 मैच खेले हैं। IPL 2025 के लिए उन्हें 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।

खबर है कि ऋषभ पंत को टीम ने रिलीज कर दिया था और ऑक्शन में उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। टीम ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो पहले पंजाब और लखनऊ के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राहुल ने खुद कप्तान बनने से इनकार किया था, जिसके बाद अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अक्षर पटेल को नया कप्तान नियुक्त करने की जानकारी दी। इस पोस्ट पर केएल राहुल का कमेंट आया। उन्होंने लिखा, बधाई हो बापू। इस नए सफर के लिए आपको शुभकामनाएं और मैं हमेशा आपके साथ हूं।

अक्षर पटेल ने 2014 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। 30 वर्षीय ऑलराउंडर आईपीएल में 150 मैच खेल चुके हैं। इसमें पटेल ने 1653 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में उनके नाम 123 विकेट हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सरकार सोई है, सीएम बेहोश: पुलिस जवानों की हत्या पर तेजस्वी का नीतीश पर हमला

Story 1

वॉम्बेट के बच्चे को मां से छीनने पर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर की माफी, निर्वासन की चेतावनी

Story 1

हिम्मत कैसे हुई जय श्रीराम बोलने की? होली मना रहे हिंदुओं पर हमला!

Story 1

मुझे डंडों से पीटा गया, सात दिन तक खाई जेल की रोटी : अमित शाह ने सुनाई कांग्रेस शासन की कहानी

Story 1

T20 से संन्यास लेने के बाद भी वापसी को तैयार विराट कोहली, सिर्फ एक शर्त!

Story 1

अमृतसर मंदिर ब्लास्ट: 3 आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

Story 1

होली के अगले ही दिन जामा मस्जिद क्यों पहुंची ASI की टीम? जानिए पूरा मामला

Story 1

मस्जिद में अल्लाह हू अकबर के नारों के साथ मनाई होली, कट्टरपंथी हैरान

Story 1

स्टेज पर दुल्हन को छोड़, दोस्त को देख झूम उठा दूल्हा!

Story 1

ईशान किशन का तूफ़ान! मात्र 16 गेंदों में ठोका अर्धशतक, अभिषेक भी गरजे