झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। कम से कम तीन दुकानों में आग लगा दी गई और कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना घोड़थंबा में हुई जब एक समूह ने इलाके से गुजर रहे होली जुलूस का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई और एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने बताया कि होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने कुछ दुकानों में भी आग लगा दी है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
*#WATCH | Giridih, Jharkhand: Smita Kumari, Deputy Development Commissioner, says, During the Holi celebrations, some anti-social elements tried to disturb law and order, but now the situation is under control...as per the information we have received, some anti-social elements… https://t.co/Jqs1sKyNjU pic.twitter.com/B71xpROIwf
— ANI (@ANI) March 14, 2025
होली के बाद गिरिडीह में तनाव: दो समुदायों में झड़प, अब शांति बहाल
होली के नाम पर जबरदस्ती: अकेली लड़की को रंग लगाने का वीडियो वायरल
जख्मी बंदर खुद पहुंचा मेडिकल स्टोर, करवाई मरहम-पट्टी
रोहित शर्मा ही होंगे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान, बीसीसीआई ने दी हरी झंडी!
होली पर झारखंड में हिंसा: उपद्रवियों ने दुकानों और वाहनों में लगाई आग, मची अफरा-तफरी
होली पर खून: हरियाणा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी फरार!
IPL 2025: 22 मार्च से धमाका, कप्तान तैयार, क्या आपकी सीट बेल्ट बंधी?
क्या मोदी-शाह की पसंद बनीं मुख्यमंत्री हिंदू विरोधी? होली पर रेखा गुप्ता के बयान से मचा बवाल!
चैंपियंस ट्रॉफी की हार का बदला? इंजमाम का IPL 2025 को लेकर ज़हर: दुनिया के बोर्ड से की चौंकाने वाली मांग
जब प्याज के दाम बढ़ने पर DTC बस से घर गए थे दिल्ली के पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा