पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता मंगत राम मंगा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है।
मुक्तसर साहिब में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें 3 आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, मंगत राम के आरोपी मुक्तसर साहिब में छिपे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए CIA स्टाफ मोगा और मलोट ने साझा ऑपरेशन चलाया।
पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गोली लगी और वो घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि कुछ बदमाशों ने मोगा में शिवसेना नेता मंगत राम मंगा को गोली मार दी थी। मंगत अपनी स्कूटी से दूध लेने निकले थे, तभी उन पर हमला हुआ।
मंगत को मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजार में चक्का जाम कर दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान की और एनकाउंटर कर दिया।
*#WATCH | पंजाब: शिवसेना के मोगा जिला अध्यक्ष मंगत राम उर्फ मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/GeCKq3NrLl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
जब प्याज के दाम बढ़ने पर DTC बस से घर गए थे दिल्ली के पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा
पंजाब में शिवसेना नेता की दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
बिहार के जमीन मालिकों के लिए चेतावनी: 31 मार्च तक भू-लगान नहीं भरा तो होगी नीलामी!
तय हुआ! तेजस्वी यादव ही बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: तेज प्रताप का दावा
ट्रेन में सीट के लिए हाथापाई! महिलाओं ने बाल खींचे, लात-घूंसे मारे, वीडियो वायरल
नॉस्ट्राडैमस की भविष्यवाणी: भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, रूस अपनाएगा हिंदू धर्म!
वायरल वीडियो: कार से तीन को कुचला, फिर सड़क पर धार्मिक नारे, दहला देगा मंजर!
होली ड्यूटी पर तैनात टीआई की हृदय गति रुकने से मौत, पुलिस विभाग में शोक
दिल्ली के खिलाफ खिताबी जंग से पहले हरमनप्रीत से मिले हार्दिक!
गाड़ी तोड़ने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, लाठियों से सिखाया सबक!