पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी इसका ज़ोरदार जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरखपुर में होली खेल रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा में शामिल हुए और गोरखपुरवासियों के साथ खुलकर होली खेली। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का देसी अंदाज लोगों को खूब भाया। यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिर पर पगड़ी और काला चश्मा लगाया हुआ था।
इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में फाग का आयोजन किया गया, जिसका वीडियो खुद योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया। फाग आयोजन के दौरान योगी आदित्यनाथ लोगों के बीच ज़मीन पर बैठकर फाग का आनंद ले रहे हैं। फाग होली के पर्व पर गाया जाने वाला एक विशेष गीत है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश और बिहार में अधिक होता है।
होली के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यह मतभेद को समाप्त करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा, होली का पर्व सनातन एकता का संदेश देने वाला पर्व है। होली मतभेद खत्म करने वाला पर्व है। होली का पर्व एकता का संदेश वाहक है। सनातन धर्म लोगों को एक होने का संदेश देती है। हमारी आस्था का प्रतीक सनातन की खूबसूरती है। सनातन धर्म की भव्य संस्कृति को भव्य और दिव्य महाकुंभ के जरिए दुनिया ने देखा है।
योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। महाकुंभ आयोजन पर सवाल उठाने वालों को लेकर सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग सनातन को कोसते हैं। उन्होंने कहा कि कोसने वालों ने सनातन की ताकत महाकुंभ में देखी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें अखंड और विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि जहां धर्म होगा, वहीं पर विजय होगी। उन्होंने कहा कि सनातन एकता से ही भारत अखंड रहेगा और होली त्योहार समाज को जोड़ता है।
*होली का है एक संदेश- एकता से ही अखंड रहेगा देश
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
रंग, उमंग, उत्साह वाली होली
समता, समरसता, सौहार्द वाली होली
असत्य पर सत्य की विजय की होली
प्रदेश वासियों को रंगोत्सव की पुनश्च शुभकामनाएं! pic.twitter.com/Yqzb5hdBWM
होली पर ज्ञान बांटना दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को पड़ा भारी, जनता ने सुनाई खरी-खोटी
पुणे के दगडू शेठ गणपति मंदिर में अंगूरों की बहार: 2000 किलो फलों से सजा अद्भुत नजारा
भारत को दो नहीं, कई भाषाओं की ज़रूरत: पवन कल्याण का आह्वान
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस में ईंटें फेंकी गईं, क्या थी फिजा बिगाड़ने की साजिश?
यूक्रेन का रूस पर घातक प्रहार, तेल रिफाइनरी में भीषण आग
होली के दिन छाया मातम: मुजफ्फरनगर में दो जिंदा जले, एक गंभीर
रोहिंग्या संकट: UN प्रमुख ने बांग्लादेश से की मदद की अपील
क्रिकेट सितारों पर चढ़ा होली का रंग, पंत और पूरन रंगों में डूबे!
देवा शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाई होली, दिया एकता का संदेश
कर्मों का फल: पाकिस्तान भुगत रहा, हिंदुस्तान-अफगानिस्तान-मीडिया सब कसूरवार!