मसूरी में ऋषभ पंत की बहन 12 मार्च को शादी के बंधन में बंध गईं, जिसमें क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी इस खास मौके पर मौजूद रहे और हर रस्म का भरपूर आनंद लिया।
धोनी जहां गुलाबी रंग के कुर्ते में ऋषभ पंत के साथ दिखे, वहीं साक्षी हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वो ढोल-ताशों की थाप पर जमकर नाच रही हैं।
इससे पहले, धोनी और साक्षी को सिंगर हार्डी संधु के साथ गाते और नाचते हुए भी देखा गया। धोनी अपने पुराने साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ भी नाचते हुए दिखे, जिससे शादी का माहौल और भी रंगीन हो गया।
पंत की बहन का भव्य शादी समारोह परिवार, दोस्तों और क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। शादी से पहले मेहंदी और हल्दी की रस्में हुईं, जिनमें ऋषभ पंत ने अपनी बहन और जीजा अंकित चौधरी के साथ खूब मस्ती की।
अब दोनों सितारे, ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। 22 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, वहीं 24 मार्च को लखनऊ की टीम दिल्ली से भिड़ेगी। सीएसके ने धोनी को इस 18वें सीजन के लिए 4 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि एलएसजी ने पंत के लिए 27 करोड़ की बोली लगाई है और उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी है।
*Prithvi Shaw with MS Dhoni during Rishabh Pant s sister s wedding ❤️ pic.twitter.com/YT2aG9o337
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 13, 2025
बीसीसीआई की राजनीति का शिकार: जयपुर का स्टेडियम 4 साल से अंतरराष्ट्रीय मैच का इंतजार
इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे : हरदोई में महिला की पिस्तौल से धमकी, वीडियो वायरल
मोदी ने दबाई दुश्मन के दोस्त की दुखती रग! क्या यही था साइप्रस दौरे का असली मकसद?
आसमान में मिसाइलें, जमीन पर सायरन: ईरान-इजरायल युद्ध के 5 भयावह वीडियो
इज़राइल का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल लांचर सैनिकों को बम से उड़ाया
राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक, 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट!
NDA नेताओं के रिश्तेदारों पर विवाद: अब संजय झा की बेटियों को सरकारी वकील बनाने पर सवाल
नूर अहमद का कहर: 15 गेंदों में एक भी रन नहीं, 4 विकेट झटककर दिलाई टीम को शानदार जीत!
नेतन्याहू की चेतावनी: ईरान के परमाणु बम होते तो क्या होता?
क्या इज़राइल ईरान के परमाणु किले को भेदने में नाकाम है? क्या अमरीका गिराएगा ब्रह्मास्त्र या देगा धोखा?