यूपी पुलिस भर्ती परिणाम पर बवाल: ओबीसी से कम EWS की मेरिट, मंत्रियों पर निशाने
News Image

लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। 60 हजार रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

पिछली बार की तरह इस बार भी चौंकाने वाली मेरिट लिस्ट सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। इस रिजल्ट को लेकर योगी सरकार के मंत्रियों पर मीम्स बनाकर निशाना साधा जा रहा है।

यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में इस बार भी ओबीसी पर ईडब्ल्यूएस आगे निकल गया है। परीक्षा परिणाम में चौंकाने वाली बात यह है कि ईडब्ल्यूएस में लड़कों का कटऑफ ओबीसी से नीचे आ गया है।

ईडब्ल्यूएस में लड़कों का कटऑफ 209 और लड़कियों का 193 गया है। जबकि ओबीसी लड़कों का 216 और लड़कियों का 200 गया है।

60 हजार 244 पदों के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जनरल कैटेगरी में लड़कों का कटऑफ 225 और महिलाओं का 212 गया है।

एससी कैटेगरी के लड़कों का 196, लड़कियों का 180 नंबर गया है। एसटी कैटेगरी में लड़कों का 170, लड़कियों का 146 नंबर कटऑफ गया है।

सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ले भाईयों हिन्दू... ओम फोम... यूपी पुलिस...

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि सभी #ओबीसी #एससी #एसटी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती मुबारक हो।

बता दें कि 1 लाख 74 हजार 316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यानी पदों से 3 गुना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए थे।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति अक्टूबर, 2023 में निकली थी। पहले फरवरी में परीक्षा हुई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। पेपर लीक को लेकर सियासी हंगामा भी हुआ था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आईपीएल 2025: अय्यर की जगह रहाणे क्यों बने KKR के कप्तान, हुआ बड़ा खुलासा!

Story 1

होली पर रंग पड़े तो लड़ें नहीं...अबू आजमी की मुस्लिम भाइयों से अपील, हिंदू भाइयों को भी दी सलाह

Story 1

मौत को छूकर लौटा बाइक सवार! वायरल स्टंट देख कांप जाएंगे आप

Story 1

बलूच लिबरेशन आर्मी की चेतावनी से पाकिस्तान और चीन में खलबली! सीपीईसी को लेकर बड़ी गारंटी

Story 1

मेट्रो में मूंगफली खाकर छिलके फेंकने वाला शख्स, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

बेलन के डर से अविवाहित रहे? CM योगी ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के लिए लिए मजे!

Story 1

होली पर गोंडा में बिक रही 50 हजार रुपए किलो की गोल्डन गुजिया, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Story 1

हिंदी थोपने के विवाद में अन्नामलाई ने सुंदर पिचाई का वीडियो शेयर कर स्टालिन पर साधा निशाना

Story 1

अब मैं रिटायर... बुमराह के बयान से क्रिकेट जगत में हलचल!

Story 1

गोल्डन गुझिया: हजारों के नोट भूल जाइए! होली पर 24 कैरेट वाली गुझिया, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश