पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने जाफर एक्सप्रेस के सभी बंधकों को छुड़ा लिया है। सेना का कहना है कि बंधकों की रिहाई को लेकर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
हालांकि, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का दावा पाक सेना के दावे के बिलकुल विपरीत है। बीएलए का कहना है कि अभी भी कई बंधक उनके कब्जे में हैं।
इस बीच, एक पंजाबी फौजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फौजी ने बताया है कि उसने अपनी आंखों से देखा है कि किस तरह बलूच विद्रोहियों ने सैनिकों का कत्लेआम किया।
जाफर एक्सप्रेस में बंधक रहे एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि बीएलए लड़ाकों, जिन्होंने खुद को सैन्यकर्मी बताया, ने 50 से 60 लोगों को मार डाला।
हाईजैक हुई जफर एक्सप्रेस ट्रेन में कई घंटों तक बंधक रहे पंजाबी फौजी ने बताया कि उसने अपनी आंखों से 50-60 पाकिस्तानी सैनिकों को मरते हुए देखा है। उसने बताया कि बलूच लड़ाकों ने उन्हें मार गिराया।
इस पंजाबी फौजी ने पाकिस्तानी सेना के झूठे दावों की पोल खोल दी है। एक ओर पाक सेना लगातार कह रही है कि कोई मौत नहीं हुई है, वहीं अब इस फौजी का कहना है कि उसने खुद 50-60 सैनिकों को मरते हुए देखा है।
वीडियो में फौजी यह भी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि बलूच पाकिस्तानी सेना की तरह नहीं हैं। इस घटना ने पाकिस्तानी सेना की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
An individual who survived the Jaffar Express hijacking told the media that 50 to 60 people were killed by BLA fighters, whom the BLA claimed were serving military personnel. pic.twitter.com/vmVXXSTKhS
— The Bolan News (@TheBolanN) March 13, 2025
पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत, पुलिस ने एक अपराधी को दबोचा!
देवनागरी नहीं चाहिए: तमिलनाडु के अधिकारी ने ₹ चिन्ह हटाने पर दिया बयान
धर्म बदलने का दबाव: पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का अमेरिका में छलका दर्द
धोनी का धमाल: ऋषभ पंत की बहन की शादी में अजब प्रेम की गजब कहानी पर जमकर नाचे माही!
मोजे में क्या जादू! मीटिंग में ट्रंप की उपराष्ट्रपति के पैरों पर अटकी निगाहें
दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक, सिद्धू की गैरमौजूदगी से उठे सवाल!
CID के अंदाज़ में दिल्ली कैपिटल्स का खुलासा: कल होगा नए कप्तान का ऐलान!
फाइनल में जगह बनाने के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया में महामुकाबला!
उत्तर भारत में एक महिला दस पुरुषों से शादी करती है: DMK मंत्री का विवादित बयान
क्या स्टालिन ₹ की सच्चाई से मुंह मोड़ रहे हैं?