आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस में मुंबईया अंदाज , जैकी श्रॉफ बने स्पिरिट कोच , फैब 5 लॉन्च!
News Image

मुंबई इंडियंस, आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने 5 बार खिताब जीता है।

पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वह अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। उस सीजन को भुलाकर, टीम आईपीएल 2025 में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है।

टीम खिलाड़ियों में एकता और नई ऊर्जा संचारित करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है।

अगले सीजन की शुरुआत से ठीक 10 दिन पहले, मुंबई इंडियंस ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ को अपना नया स्पिरिट कोच नियुक्त किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में, जैकी टीम का अपने अंदाज में उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं।

जैकी श्रॉफ मुंबई से ही संबंध रखते हैं और उनका बोलने और रहने का अंदाज एकदम मुंबईया है। माना जा रहा है कि उनके टीम से जुड़ने के बाद उनकी बोली और डायलॉग का प्रभाव खिलाड़ियों पर पड़ेगा।

श्रॉफ काफी समय से पर्यावरण के लिए भी काम कर रहे हैं और इस वीडियो में भी उनके हाथ में एक छोटा पौधा दिखाई दे रहा है।

अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही फैब 4 या फैब 5 का चलन सुना गया है। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले टीम ने अपना फैब 5 लॉन्च किया है।

टीम के सबसे पुराने और बड़े खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है और उन्हें अलग-अलग नाम दिए गए हैं।

फैब 5 में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से टीम के साथ बने हुए हैं।

फैब 5 के खिलाड़ियों को वही नाम दिया गया है जो स्पिरिट कोच जैकी श्रॉफ का फिल्मों में रहा है या फिर उनके डायलॉग वैसे रहे हैं।

हार्दिक पांड्या को भाई , सूर्या को दादा , बुमराह को बॉस , तिलक को बंटी और रोहित शर्मा को भिडू नाम दिया गया है। भिडू श्रॉफ द्वारा बोले जाने वाला सबसे लोकप्रिय शब्द है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ये सिर्फ भारत कर सकता है: रोहित की सेना से हार के बाद सैंटनर बने टीम इंडिया के मुरीद

Story 1

क्या अमिताभ बच्चन की जगह लेंगे शाहरुख खान? केबीसी में बड़ा बदलाव!

Story 1

37 साल बाद कबाड़ में मिला खजाना, 300 रुपये का शेयर बना 12 लाख का!

Story 1

जिस बलूचिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन, वहां भारत ने खेले हैं दो मैच! जानिए कब हुआ था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

Story 1

इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की करारी हार, द हंड्रेड में 50 के 50 खिलाड़ी रहे अनबिके

Story 1

जडेजा और कीवी गेंदबाज की टक्कर! चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न में हुआ हादसा

Story 1

सेबी बदलेगा कर्मियों के मूल्यांकन का तरीका, अब गुणवत्ता पर होगा जोर

Story 1

बोतल खुलते ही जीत के जश्न से दूर भागे मोहम्मद शमी, जीता सबका दिल!

Story 1

स्टार्क ने सराहा भारत को: एकमात्र देश जिसकी तीनों फॉर्मेट की टीमें एक साथ खेल सकती हैं!

Story 1

क्या झूठ बोल रही पाकिस्तानी सेना? बलूच आर्मी का दावा - मारे 50 से ज्यादा जवान, खुद लोगों ने खोली पोल!