मसूरी में इन दिनों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की धूम मची हुई है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धोनी, पंत और सुरेश रैना एक साथ डांस करते हुए नजर आए। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मशहूर गाना तू जाने ना... गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पंत की बहन की शादी में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए हैं। मंगलवार को धोनी और सुरेश रैना देहरादून पहुंचे थे। हल्दी की रस्म में भी इन दिग्गजों ने खूब मस्ती की।
ऋषभ पंत की बहन साक्षी उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। अंकित लंदन की एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।
धोनी इस शादी समारोह का विशेष आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी और साक्षी पूरे जोश के साथ गाना गाते दिख रहे हैं।
भारतीय टीम के मुख्य कोच और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर भी बुधवार को इस शादी में शामिल होने पहुंचे। धोनी और गंभीर ने पंत के साथ फोटो खिंचवाई, जिसमें उनकी बहन और उनके होने वाले पति भी मौजूद हैं।
खबर है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे, जिससे वहां की पिच और बेंच स्ट्रेंग्थ को समझ सकें। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।
*This was my all time favourite song 😭😭.. I was listening this morning also 😭💛!!
— 𝑻𝑯𝑨𝑳𝑨 (@Vidyadhar_R) March 12, 2025
Tu Jaane naa 🫶🏻!!pic.twitter.com/Wb3wulVjVL
संघ परिवार फैला रहा है कैंसर... महात्मा गांधी के पोते के बयान से मचा बवाल
बैसाखी पर राहुल द्रविड़: IPL से पहले फौलादी हौसले दिखा मैदान पर, टीम को चैंपियन बनाने की जिद!
बीजेपी की गोद में हैं... आखिर क्यों नीतीश कुमार पर आग बबूला हो गईं राबड़ी देवी?
होली 2025: भारत में 24 कैरेट वाली गोल्डन गुझिया की धूम, कीमत सुनकर भूल जाएंगे ज्वेलरी का दाम!
देहरादून में मर्सिडीज का कहर: छह कुचले, चार की मौत
वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारत खेलेगा 9 वनडे सीरीज, जानें कब और किससे होगा मुकाबला
क्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा? बड़ा अपडेट!
पहले महिला कलाकार का हाथ पकड़ा, फिर गाल पर चिपकाया नोट; मंच पर की अश्लील हरकत, फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
टीवी के हैंडसम मुंडे ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी 15 , ये 8 नाम हो सकते हैं कंफर्म!