पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचारों का मामला अमेरिकी कांग्रेस में उठा है। एक कार्यक्रम के दौरान, पाकिस्तान में उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की।
इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दुर्दशा और भेदभाव झेलने वाले लोग अपनी आवाज उठाने का प्रयास कर रहे हैं।
कनेरिया ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें और मान-सम्मान मिल सकता था, लेकिन उनका करियर तबाह कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद अमेरिका को पाकिस्तान में हो रहे गलत बर्ताव के खिलाफ जानकारी देना है। पीड़ित वर्ग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा करता है।
कनेरिया ने आगे कहा कि पाकिस्तान में भेदभाव के कारण लोगों को जिस तरीके का संघर्ष करना पड़ा, उसके बारे में आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके साथ जिस तरीके का भेदभाव हुआ, उन्हें समान अवसर नहीं दिए गए, इस कारण उनका क्रिकेट करियर चौपट हो गया।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की पूर्व रिपोर्टर असरा नोमानी ने भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा पर अमेरिकी कांग्रेस की ब्रीफिंग में अपना डरावना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कराची की सड़कों पर उन्होंने सांप्रदायिकता का वीभत्स तांडव देखा है। उनके मित्र पत्रकार और सहकर्मी, डैनियल पर्ल का 2002 में अपहरण हुआ था, जिसके बाद उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।
नोमानी ने कहा कि पाकिस्तान में बहुत से अल्पसंख्यकों को समान नागरिक होने के अधिकार हासिल नहीं हैं। सबको एक जैसी स्वतंत्रता नहीं दी जाती। बहुसंख्यक समाज की तरफ से अल्पसंख्यकों पर अपना दबदबा कायम रखने का प्रयास होता है।
#WATCH | Washington, DC | On the Congressional Briefing on plight of minorities in Pakistan , Danish Kaneria, the last Hindu cricketer to play for Pakistan internationally, says, Today, we discussed how we had to go through discrimination. And we raised our voices against all… pic.twitter.com/elCcqtpbbI
— ANI (@ANI) March 12, 2025
सोते हुए कुत्ते पर तेंदुए का हमला: मालिक देखता रहा फोन!
कौवे का कमाल: सोसाइटियों से हैंगर चुराकर बनाया सीक्रेट कलेक्शन
खाने की औकात नहीं, चली है OLA में बैठने... पेमेंट को लेकर कैब ड्राइवर और महिला के बीच ज़ोरदार बहस, वीडियो वायरल
विदेशी फैन का तेरी चुनरिया पर ज़बरदस्त अंदाज़, बार-बार सुनने को मन करेगा!
होली पर रोक: क्या पश्चिम बंगाल बन रहा है इस्लाम की भूमि ? बीजेपी का ममता पर तीखा हमला
IPL 2025: KKR के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग XI, कोहली के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
मैं तुम्हारे लिए लड़का नहीं निकालूंगा... सना जावेद को किसने कहा ऐसा?
देहरादून में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज ने कुचले 4 मजदूर!
होली की बधाई देना पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी को पड़ा भारी, मच गया बवाल!
संसद में सपा सांसद प्रिया सरोज ने खेली होली, भाजपा सांसद भी रंगे!