भागलपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अश्लील होली गीत गा रहे हैं। होली मिलन समारोह में माइक लेकर उन्होंने ऐसा जोगीरा गाया कि लोगों का नशा उतर गया।
सफाई में उन्होंने ऐसा बयान दिया कि हर तरफ उनकी आलोचना होने लगी। नवगछिया हाईस्कूल में एनडीए के होली मिलन समारोह में छैला बिहारी नामक लोक गायक को बुलाया गया था।
छैला बिहारी के फाग पानी में बुनका बुनकेय छेय भौजी... गाने के दौरान गोपाल मंडल कमर लचका कर नाचने लगे। फिर उन्होंने माइक लेकर अश्लील जोगीरा गाना शुरू कर दिया।
मंडल ने गाया, भौजी च***** ले भसुरा से… इस अश्लील जोगीरा को सुनकर मंच पर मौजूद महिला डांसर शर्म से पानी-पानी हो गईं। एक वीडियो में वह एक महिला डांसर का हाथ पकड़कर कमर हिलाते और उसके कंधे पर हाथ रखकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक अन्य वीडियो में, गोपाल मंडल एक महिला डांसर के गाल पर नोट चिपकाते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट में चुम्मा लेने की बात भी सामने आ रही है।
हम रोज डांस करते हैं और रोज चुम्मा लेते हैं, मंडल ने कहा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने बच्ची को आगे बढ़ाने के लिए चुम्मा ले लिया तो क्या हुआ?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। उन पर बिहार के साथ-साथ राजनीतिक मर्यादा को भी तार-तार करने के आरोप लगे।
मंडल ने कहा कि वे एक कलाकार हैं और नेता के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिसको जितना वीडियो वायरल करना है, कर दे, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
यह पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। तीन साल पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे डांसर के साथ दिलबर-दिलबर और बुलेट पर जीजा गाने पर नाच करते हुए दिखे थे।
साल 2021 में वे एक ट्रेन की बोगी में चड्डी और गंजी पहनकर टहलते नजर आए थे। विरोधियों ने आरोप लगाया था कि वे नशे में चूर होकर बदतमीजी कर रहे थे।
अक्टूबर 2023 में वे अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर घूमते नजर आए थे।
4 मार्च को बिहार पुलिस मुख्यालय ने द्विअर्थी या अश्लील भोजपुरी गानों को सार्वजनिक रूप से बजाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
अब सवाल यह है कि क्या बिहार पुलिस गोपाल मंडल के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने खुलेआम अश्लील जोगीरा गाया?
*होली में हमारे यहां के विधायक जी … #Bihar #HappyHoli pic.twitter.com/iVs2Ap4Qj8
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) March 11, 2025
महू में मस्जिद से निकलकर हमला, लाठी-डंडों से लैस थी भीड़: वीडियो से खुलासा, 8 FIR, NSA भी
पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन हाईजैक की, 500 यात्री बंधक!
पहले गुस्सा, फिर आंसू: हॉस्टल जाने की बात सुनकर बहन को गले लगाकर रो पड़ा भाई!
नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं… 2005 में पैदा हुए थे? राबड़ी देवी के बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल!
बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को कैसे हाईजैक किया? पहला वीडियो आया सामने
भारत की जीत पर लाठीचार्ज: तेलंगाना में सियासी घमासान
धोनी सबसे पहले पहुंचे, रोहित-विराट पर भी बड़ा अपडेट, ऋषभ पंत की बहन की शादी में लगा क्रिकेट सितारों का मेला
ट्रेन हाईजैक में भारत का हाथ? पाकिस्तान का सनसनीखेज आरोप, शहबाज सरकार ने कहा- ये सब इंडिया कर रहा है
होली से पहले संभल में तनाव: 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया, मौलाना ने की शांति की अपील
चैंपियंस ट्रॉफी हार के बाद न्यूजीलैंड टीम का स्वदेश में भव्य स्वागत!