भांग पीकर आते हैं विधानसभा में, क्या उनकी मां-बहन बिना कपड़ों के रहती थीं? - नीतीश पर राबड़ी देवी का करारा प्रहार
News Image

बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में दिए गए एक बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में भारी आक्रोश है।

राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, वो भंगेरी हैं, भांग पीकर सदन में आते हैं। वो महिलाओं को कुछ भी बोलते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं।

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता ही नहीं था। उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा, क्या आपके घर की मां-बहन कपड़े पहनती थी या नहीं, या वो बिना कपड़े के ही रहती थीं? क्या 2005 से पहले कोई कपड़े नहीं पहनता था? कोई काम नहीं हुआ है? फाइल उठाकर देखिए कि हमलोग क्या-क्या काम किए हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी हमला बोला और पूछा, 2005 से पैदा हुए हैं नीतीश कुमार? 2014 में पीएम पैदा हुए है? ऊपर से ये लोग टपक गए? क्या पहले कोई बाजार हाट नहीं करता था? व्यापार कैसे होता था? दो बार सदन में अपमानित किया गया। ऐसा मुख्यमंत्री होता है क्या? ये सिर्फ हमारा अपमान नहीं है, ये बिहार की हर महिला का अपमान है। राबड़ी देवी ने कहा कि सभी महिलाएं बराबर हैं और उन्होंने नीतीश कुमार का बहिष्कार किया है।

राबड़ी देवी ने भाजपा और जदयू के कुछ नेताओं पर नीतीश कुमार के कान भरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, उनके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं, जो उन्हें सिखाते हैं। वही पीछे-पीछे जाते हैं और उन्हें सिखाते हैं ऐसे बोलिए। ये भाजपा की गोद में हैं। भाजपा के लोग इनकी कान भरते हैं और इनकी पार्टी में तीन-चार आदमी हैं, ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी हैं, जो इन्हें सिखाते हैं। इन्हें अपने ही लोग बेइज्जत करते हैं। वही लोग सिखाते हैं कि ऐसी बातें बोलिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी: नासा का पूरा प्लान

Story 1

भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक समझौता: 8 समझौतों पर हस्ताक्षर, रणनीतिक साझेदारी मजबूत

Story 1

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक: BLA ने ऑडियो जारी कर बताई वजह

Story 1

पुलिस के सामने छपरीपन दिखाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो में लड़के का निकला सारा हीरोपंती!

Story 1

पाकिस्तान में हाईजैक ट्रेन में धमाका, मचा हड़कंप!

Story 1

दरवाजा खुलते ही अस्सलाम वालेकुम के साथ घर में घुसी टोपी-बुर्के वाली भीड़, जमा लिया कब्जा

Story 1

इंजीनियरिंग छात्रा आत्महत्या: स्पा मैनेजर से संबंध और देह व्यापार का खुलासा!

Story 1

ऋषभ पंत को लेकर आमिर खान और रणबीर कपूर में झगड़ा, रोहित शर्मा ने किया बीच-बचाव!

Story 1

पाकिस्तान में ट्रेन हाइजैक, 100 से ज्यादा लोग बंधक, ड्राइवर घायल!

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी श्रेयस अय्यर निराश, बोले-काश फाइनल में...