दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भारत की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा का जश्न मनाने का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद रोहित दौड़कर स्टंप्स तक पहुंचे और उसे उखाड़कर दोबारा जोर से जमीन में गाड़ दिया।
इसके बाद उन्होंने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को गले लगाया। रोहित का यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
एक अन्य वीडियो में रोहित, जय शाह को जीत के जश्न में नाचने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं। पहले तो जय शाह थोड़े संकोच कर रहे थे, लेकिन 12 साल बाद मिली इस बड़ी जीत की खुशी में वो भी रोहित शर्मा के साथ थिरकने लगे।
मैच के बाद रोहित शर्मा, जय शाह की ओर जाते वक़्त थोड़ी दूर पहले विकेट क्रीज से उखाड़कर सलामी की तर्ज पर फेंक कर गाड़ते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब रोहित ने ऐसा किया हो।
पिछले साल टी20 विश्वकप में जीत के बाद भी उन्होंने मैदान में तिरंगा झंडा फेंक कर गाड़ दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद भी उन्होंने ऐसा ही किया था।
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 251 रन बनाए।
जवाब में, भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
As soon as Rohit Sharma saw Jay Shah, he immediately ran towards him and again planted the stamp on the ground in his style and hugged Jay Shah.🥹❤️😭🇮🇳 pic.twitter.com/cjPerwYdzG
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 10, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न: 75 वर्षीय गावस्कर और 61 वर्षीय सिद्धू के डांस ने मचाया धमाल!
रोहित शर्मा: पासपोर्ट और फोन के बाद, अब चैंपियंस ट्रॉफी भूल आए!
रोहित शर्मा का संन्यास? कप्तान ने अफवाहों पर लगाया विराम!
रोहित और रितिका की बातचीत के बीच, अनुष्का का प्यार भरा आलिंगन! हार्दिक के साथ जश्न का वायरल वीडियो!
जडेजा का धमाका! भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद भी नहीं बदली रोहित शर्मा की आदत, वायरल हुआ भूलने वाला वीडियो
चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद शमी ने धर्म का रखा मान, शैंपेन खुलते ही टीम से हुए दूर
वायरल गर्ल मोनालिसा के तीन जादुई शब्द: जनता हुई दीवानी, गूंज उठी तालियाँ!
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित, हार्दिक और हर्षित पहुंचे घर, जडेजा ने संभाली IPL ड्यूटी!
फाल्गुनी एकादशी पर 125 किलो चांदी के रथ पर खाटू नरेश देंगे दर्शन