भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस जीत के साथ ही, भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
12 साल बाद टीम इंडिया की इस जीत का अंदाजा सुनील गावस्कर की खुशी से लगाया जा सकता है। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी सौंपे जाने के बाद गावस्कर खुशी से कूदने लगे।
75 वर्षीय गावस्कर बच्चों की तरह हवा में उछल रहे थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 76 रन की पारी खेली।
भारतीय क्रिकेट टीम ने यह तीसरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने 2002 और 2013 में यह खिताब जीता था। टीम इंडिया 2000 और 2017 में भी चैंपियंस ट्रॉफी की रनर-अप रही थी।
𝘿𝙞𝙡 𝙩𝙤𝙝 𝙗𝙖𝙘𝙝𝙘𝙝𝙖 𝙝𝙖𝙞 𝙟𝙞 😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 9, 2025
Just a glimpse of Sunil Gavaskar s passion and love for Indian cricket! ❤#ChampionsTrophyOnJioStar #INDvNZ #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/0ZJMHjVTIZ
PM मोदी की मॉरीशस यात्रा: 27 साल पुरानी रामायण कहानी फिर चर्चा में
क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में? बीजेपी के सीएम ने पीएम मोदी को बताया एक्टर , मचा सियासी घमासान!
हार्दिक पांड्या ने अनुष्का को लगाया गले, विराट देखते रह गए!
के.एल. राहुल की जीत पर सुनील शेट्टी ने बांधे तारीफों के पुल, सोशल मीडिया पर उमड़ी प्रतिक्रिया
वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी के सवाल, स्पीकर ओम बिरला ने संसद में टोका
बिहार के आरा में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में डकैती, 25 लाख के गहने लूटे
शैम्पेन की होली: जीत के बाद विराट ने ऋषभ पंत को शैम्पेन से नहलाया!
मौत को छूकर ज़िंदा लौटा! ट्रेन के नीचे से सुरक्षित निकला नशे में धुत शख्स
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर सुनील शेट्टी ने दामाद के.एल. राहुल को दी खास बधाई, फैंस बोले - ससुर हो तो ऐसा!
कॉलेज छात्रा का वीडियो वायरल: कार में संबंध और सवाल उठाती प्रतिक्रिया