टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। इस जीत के साथ ही देश भर में होली से पहले ही दिवाली का माहौल बन गया है और हर कोई भारत की जीत का जश्न मना रहा है।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने दामाद और टीम इंडिया के होनहार खिलाड़ी के.एल. राहुल को खास अंदाज में बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर के.एल. राहुल की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी और उन पर खूब प्यार बरसाया। फैंस को सुनील शेट्टी का यह अंदाज़ बहुत पसंद आ रहा है।
सुनील शेट्टी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर के.एल. राहुल की एक शानदार तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, इंडिया विश, राहुल कमांड। फाइनल में भारत की जीत में राहुल की 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी रही, जिसने भारत की जीत का रास्ता आसान किया।
सुनील शेट्टी की इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना, सोनू सूद, ईशा गुप्ता जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किए और अपना प्यार जताया। लोगों को ससुर के तौर पर सुनील शेट्टी बेहद प्यारे और ख्याल रखने वाले लगे, जो खुशी के पलों को अपने दामाद के साथ साझा कर रहे हैं।
सुनील शेट्टी के साथ-साथ उनकी बेटी और के.एल. राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर अपने पति को बधाई दी है। अथिया, जो इस समय अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं, ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो टीवी के पास खड़ी हैं और उनका बेबी बंप भी दिख रहा है। टीवी पर के.एल. राहुल बैटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। के.एल. राहुल के लिए अथिया का प्यार साफ झलक रहा था।
ससुर के तौर पर सुनील शेट्टी ने जिस अंदाज में के.एल. राहुल को बधाई दी है, लोग उसे खास तौर पर पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ससुर हो तो ऐसा।
🇮🇳 INDIA’S WISH !!!! Rahul’s COMMAND …… pic.twitter.com/SbllRkbUgP
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) March 9, 2025
दो हिट में मार डालूंगी : AK-47 वाली मुस्लिम लड़की का वीडियो वायरल
ट्रेन हाईजैक: पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आरोप, तालिबान का भी लिया नाम
आर्यन से अयाना: जेंडर परिवर्तन सर्जरी में कितना खर्च और क्या है प्रक्रिया?
जाफर एक्सप्रेस पर हमला: बलूचिस्तान में सुरंग में फंसी ट्रेन, बंधक संकट गहराया
चार शादियों से भी संतुष्ट नहीं, फिर करने लगा ये काम, ख्वाहिश सुन मौलाना ने पकड़ा माथा!
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के साथ ही 2027 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान-उपकप्तान का ऐलान!
OMG: बच्चों ने आधी रात में सांप को रस्सी बनाकर खेला, देखकर पकड़ लेंगे माथा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: हार के बाद पाकिस्तान का मजाक, दर्जी बन कर रह गया!
वायरल वीडियो: जब आजम खान को सीओ अनुज चौधरी ने दिया करारा जवाब, भाग खड़े हुए!
युजवेंद्र चहल ने उड़ाया रिजवान की अंग्रेजी का मजाक, वीडियो वायरल!