एक पिता अपने बच्चों के लिए वो सब कुछ कर जाता है जो वो खुद के लिए कभी नहीं करता। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपने बेटे की जिद के आगे झुककर उसे iPhone दिला रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक पिता अपने बेटे को iPhone दिलाने दुकान पर पहुंचा है। बेटे के चेहरे पर तो खुशी की लहर दौड़ रही है, लेकिन महंगे फोन की कीमत चुकाते हुए पिता बेबस नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
ये Apple iPhone से जुड़ा वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपलोड किया गया है। कैप्शन में लिखा है, एक पिता ही होता है जो अपने बच्चों के लिए अपनी खुशी त्याग देता है। आजकल लड़कों को iPhone की ऐसी बीमारी लग गई है। अपनी घर की स्थिति को भी नहीं देखते।
वीडियो में एक लड़का आईफोन की अनबॉक्सिंग कर रहा है। वहीं, पिता टकटकी बांधे उसे देख रहा है। महंगे फोन को पाकर बेटे के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है, जबकि बिल चुका रहे पिता के चेहरे से उनकी मजबूरी साफ़ झलक रही है। महंगा फोन खरीदने का उत्साह उनके चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है।
इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो अपलोड होने के कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने इसे देखा है और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक यूजर ने लिखा, पिता के बारे में कोई नहीं सोचता। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, यह पतन का कारण है। एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्चों के सपनों के लिए बाप कुछ भी कर सकता है। इस वीडियो ने कई यूजर्स को भावुक कर दिया है।
*बाप का चेहरा मोबाइल की कीमत बता रहा है।
— Balram,Jatav (@BmjJatav) March 9, 2025
एक पिता ही होता है जो अपने बच्चों के लिए अपनी खुशी त्याग देता है।
आज कल लड़कों को #iPhone की ऐसी बीमारी लग गई है। अपनी घर की स्थिति को भी नहीं देखते। चाहे EMI पर लेना पड़े दिखावा जरूर करना है।
आप लोग क्या कहना चाहते हैं pic.twitter.com/EDgKHh7aLl
चार शादियों से भी संतुष्ट नहीं, फिर करने लगा ये काम, ख्वाहिश सुन मौलाना ने पकड़ा माथा!
जाफर एक्सप्रेस पर हमला: बलूचिस्तान में सुरंग में फंसी ट्रेन, बंधक संकट गहराया
मुझे मत छुओ मैडम! नशे में धुत महिला का कैब ड्राइवर से दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल!
ठाकुर तो गयो! शक्तिमान बनने चले पुजारी की क्रैश लैंडिंग, तार पर हुआ खेला
परीक्षा में नकल का अनोखा तरीका: छात्र ने बुद्धि का 100% इस्तेमाल किया, वीडियो हुआ वायरल
होली में अश्लील जोगीरा: नीतीश के MLA गोपाल मंडल पर उठे सवाल, क्या होगी कार्रवाई?
शाहीन को हारिस का छक्का: गेंद सीधे छत पर!
ऋषभ पंत को लेकर आमिर खान और रणबीर कपूर में झगड़ा, रोहित शर्मा ने किया बीच-बचाव!
भंगेड़ी! भांग पीकर विधानसभा आते हैं नीतीश, महिलाओं का करते हैं अपमान : राबड़ी का सनसनीखेज आरोप
टीम इंडिया की जीत से बौखलाया पाकिस्तान, ICC के सामने शुरू किया नया ड्रामा