रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। 9 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई।
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक भी मैच नहीं हारा। इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया पर इनामों की बौछार हुई। विजेता टीम को लगभग 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को गोल्डन बैट का पुरस्कार मिला। उन्होंने 4 पारियों में 65 की औसत और 112 की स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी लगाए। रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज में और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़ा था। रवींद्र ने पूरे टूर्नामेंट में 3 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को गोल्डन बॉल का पुरस्कार मिला। हेनरी चोट के कारण फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 4 पारियों में 10 विकेट लिए, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी शामिल था। उनका इकॉनमी रेट 5.32 का रहा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची:
A tournament to remember 🤩
— ICC (@ICC) March 9, 2025
Rachin Ravindra wins the @aramco POTT award at #ChampionsTrophy 🥇 pic.twitter.com/xSZ3XZAkug
बागेश्वर बाबा ने बिहार में बांधा मुरेठा, भक्तों की उमड़ी भीड़!
रोहित और रितिका की बातचीत के बीच, अनुष्का का प्यार भरा आलिंगन! हार्दिक के साथ जश्न का वायरल वीडियो!
शैम्पेन की होली: जीत के बाद विराट ने ऋषभ पंत को शैम्पेन से नहलाया!
शाहीन को हारिस का छक्का: गेंद सीधे छत पर!
दुबई में लहराया तिरंगा: बुर्ज खलीफा हुआ टीम इंडिया की जीत से रोशन!
मंत्री जी का नाम पुकारा, उपसभापति इधर-उधर देखने लगे, खरगे क्यों खड़े हो गए?
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर सुनील शेट्टी ने दामाद के.एल. राहुल को दी खास बधाई, फैंस बोले - ससुर हो तो ऐसा!
महाराष्ट्र में मटन खरीदने से पहले देखना होगा मल्हार सर्टिफिकेट !
चैंपियन ट्रॉफी जीत के जश्न पर पथराव, महू में तनाव
चार बीवियां, फिर भी दिल नहीं भरा? पांचवीं शादी की ख्वाहिश सुन मौलाना ने जोड़े हाथ!