कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजा-महाराजाओं पर शोषण का आरोप लगाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सत्ता और कुर्सी की भूख में इतिहास भूल गए हैं। उन्हें एक बार फिर इतिहास पढ़ना चाहिए।
सिंधिया ने कहा कि भारत में समानता और समावेशी विकास की नींव सालों पहले राजपरिवारों ने ही रखी थी। राहुल गांधी का बयान उनकी संकीर्ण सोच और समझ को दर्शाता है।
सिंधिया ने ट्विटर पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी संविधान को अपनी पॉकेट डायरी समझते हैं। आजादी से पूर्व भारत के राजपरिवारों की भूमिका पर दिया गया बयान उनकी संकीर्ण सोच और समझ को दर्शाता है।
बयानबाजी से पहले इतिहास पढ़ें राहुल
सिंधिया ने राहुल गांधी को बयानबाजी से पहले इतिहास पढ़ने की सलाह दी है। कहा, कांग्रेस तानाशाही विचारधारा को जन्म देने वाली पार्टी थी। कांग्रेस ने दलित-वंचितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात करने का काम किया है।
सिंधिया ने गिनाई उपलब्धियां
सिंधिया ने बताया कि बड़ौदा महाराज सयाजीराव गायकवाड़ ने बाबा साहेब अंबेडकर को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी। छत्रपति साहूजी महाराज ने देश के बहुजनों को अपनी शासन व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की बुनियाद रखी थी।
ग्वालियर के माधव महाराज प्रथम ने पूरे ग्वालियर-चंबल में शिक्षा और रोजगार के केंद्र खुलवाए, जिससे पिछड़े वर्गों के लोग शैक्षणिक रूप से सशक्त हुए हैं।
*संविधान को अपनी पॉकेट डायरी समझने वाले नेता राहुल गांधी द्वारा आजादी से पूर्व भारत के राजपरिवारों की भूमिका को लेकर दिया गया बयान उनकी संकीर्ण सोच व समझ को उजागर करता है। सत्ता और कुर्सी की भूख में वह भूल गए हैं की इन राजपरिवारों ने वर्षों पहले भारत में समानता और समावेशी विकास… pic.twitter.com/bOsF5PA7EQ
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 27, 2025
महाकुंभ 2025 में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, VIP गेट पर भी त्रिवेणी स्नान पर पाबंदी
मुस्लिम खिलाड़ी ने हाथ न मिलाकर मचाया बवाल, मांगनी पड़ी माफ़ी
अमित शाह का प्रयागराज दौरा, महाकुंभ में पवित्र डुबकी
जनवरी का यह महीना क्यों नहीं खत्म हो रहा?
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर बड़ी खुशखबरी, फिर होगी शुरू
रणजी में विवादित आउट! शर्म से लाल हुए शुभमन गिल ने पटक दिया बैट, देखें वीडियो
महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना का बोलबाला, बनीं ICC की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
अंग्रेजी में पैसे बर्बाद! पिता को बेटी की अंग्रेजी पढ़कर हुआ आश्चर्य
महाकुंभ 2025: प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
विराट का कमबैक: संजय बांगर के साथ प्रैक्टिस से फिर जगेगा 41 शतकों वाला अवतार ?